क्रिकेट - पेज 50
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शिकंजा कस लिया है। टेस्ट के दूसरे दिन मेजबान टीम से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं।
भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। उन्होंने अपनी टीम में ऋषभ पंत को जगह दी है।
पाकिस्तान ने तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया। गद्दाफी स्टेडियम में कंगारू बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 157 रन बनाकर सिमट गई।
आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं से घिरे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अंतरराष्ट्रीय करियर में एक बड़ी उपलब्धि के करीब हैं। 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में अगर पंत जगह बनाने में कामयाब रहते हैं, तो यह उनके करियर का 50वां टेस्ट होगा।
भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि केएल राहुल अपने टेस्ट करियर के अहम दौर में आ चुके हैं और एक अनुभवी बल्लेबाज होने के नाते उन्हें भारत के बल्लेबाजी क्रम की अगुवाई करनी चाहिए।।
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का आगाज शनिवार से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) ने बुधवार को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र 2026/27 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण भारत का ऐतिहासिक दौरा होगा।
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर साईराज बहुतुले भारत की सीनियर मेंस क्रिकेट टीम के स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किए गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) द्वारा क्रिकेट कनाडा की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के बाद क्रिकेट कनाडा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बोर्ड ने आईसीसी के फैसले को 'अप्रत्याशित' बताया, लेकिन साथ ही कहा कि वह आईसीसी के सभी निर्देशों का पालन करेगा और अपने प्रशासनिक तथा वित्तीय ढांचे में जरूरी सुधार करेगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड पर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


