हॉकी - पेज 4
मस्कट में चल रही एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर पुरुष टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने मेजबान ओमान को 10-1 से रौंदने के बाद अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-3 से हराया।
एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में निर्धारित 60 मिनट में कोई भी टीम कोई गोल नहीं कर सकी, जिसके बाद मैच का फैसला शूटआउट के जरिए हुआ।
हॉकी इंडिया ने लंदन में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर पुरुष टीम की जबरदस्त 7-1 की जीत का जश्न मनाया और कहा कि इस प्रदर्शन से टीम का दबदबा और वह सब कुछ दिखा जो भारतीय हॉकी को खास बनाता है।
एफआईएच प्रो लीग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7-1 से करारी शिकस्त दी। इस एकतरफा मुकाबले के बाद मैदान पर खेल भावना का एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते नजर आए।
ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को एफआईएच प्रो लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा। लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर्स में खेले गए मुकाबले में 0-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की।
एफआईएच प्रो लीग 2025-26 में भारतीय मेंस हॉकी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ शूटआउट में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में चार क्वार्टर के बाद स्कोर 2-2 से बराबर रहा, लेकिन शूटआउट में इंग्लिश टीम बाजी मारने में सफल रही।
हॉकी इंडिया ने अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।
हॉकी इंडिया ने 5 से 14 जुलाई तक यूनाइटेड किंगडम (यूके) में होने वाले एक्सपोजर टूर के लिए 24 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। टीम नए मुख्य कोच टिम व्हाइट के मार्गदर्शन में स्कॉटलैंड और इंग्लैंड में कुल सात मैच खेलेगी।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को हॉकी क्लब रॉटरडैम में एफआईएच प्रो लीग रॉटरडैम लेग के अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड को 3-2 से हरा दिया।
भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करते हुए एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 का खिताब अपने नाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि यह जीत दूसरों को भी हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


