विंबलडन: एलेक्जेंड्रा एला को मात देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं जैस्मीन पाओलिनी

लंदन, 6 जुलाई । विंबलडन में सोमवार को इटली की जैस्मीन पाओलिनी ने विमेंस सिंगल्स के चौथे राउंड में एलेक्जेंड्रा एला को 6-4, 4-6, 6-3 से मात दी। चिलचिलाती गर्मी में सेंटर कोर्ट पर फिलीपींस की उभरती हुई खिलाड़ी की कड़ी चुनौती का सामना करते हुए पाओलिनी ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

अब क्वार्टर फाइनल में पाओलिनी का मुकाबला 12वीं सीड मार्टा कोस्तयुक से होगा, जो ऐशलिन क्रूगर को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर अंतिम-आठ के दौर में पहुंची हैं।

एलेक्जेंड्रा एला किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे राउंड तक पहुंचने वाली फिलीपींस की पहली महिला खिलाड़ी हैं। इस मैच में एला के निडर शॉट और उनके दृढ़ संकल्प की झलक दिखी। 13वीं सीड पाओलिनी ने मैच की तेज शुरुआत करते हुए पहले सेट में 4-1 की बढ़त बनाकर खेल पर अपना नियंत्रण बनाने की कोशिश की। हालांकि, 21 वर्षीय बाएं हाथ की खिलाड़ी एला ने धीरे-धीरे अपनी लय हासिल कर ली।

पिछले राउंड में मौजूदा चैंपियन इगा स्वियातेक को मात देने वालीं एला ने अपनी पकड़ मजबूत की और सेंटर कोर्ट पर उत्साहित दर्शकों के सामने अच्छा प्रदर्शन किया, उन्होंने दूसरा सेट 6-4 से जीतकर मैच बराबरी पर ला दिया।

30 वर्षीय पाओलिनी की गलतियां बढ़ने के साथ ही एला ने मोमेंटम हासिल किया और एक और बड़ा उलटफेर करने की स्थिति में आ गईं। अंतिम सेट में मुकाबला बराबरी का था, लेकिन अनुभवी इतालवी खिलाड़ी ने अहम मौके पर अपना ध्यान फिर से केंद्रित किया। पाओलिनी ने 5-3 की बढ़त बनाने के लिए महत्वपूर्ण 'ब्रेक ऑफ सर्व' हासिल किया और फिर एला के रिटर्न के बाहर जाने पर जीत सुनिश्चित कर ली।

इस जीत के साथ ही पिछले साल की विंबलडन रनर-अप ऑल इंग्लैंड क्लब में एक और क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं, जबकि एला एक ऐतिहासिक सफर के बाद बाहर हो गईं। इस सफर ने उन्हें ग्रैंड स्लैम के दूसरे सप्ताह तक पहुंचने वाली पहली फिलीपीनी खिलाड़ी बनाया।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement