फ्रेंच ओपन: बेजलेक को 6-2, 6-3 से मात देकर तीसरे दौर में पहुंचीं स्वियातेक
4 बार की विजेता इगा स्वियातेक ने सारा बेजलेक को 6-2, 6-3 से मात देकर फ्रेंच ओपन के विमेंस सिंगल्स के तीसरे दौर में जगह बना ली है। बुधवार को एकतरफा मुकाबले में स्वियातेक पूरी तरह से हावी नजर आईं।

पेरिस, 27 मई । 4 बार की विजेता इगा स्वियातेक ने सारा बेजलेक को 6-2, 6-3 से मात देकर फ्रेंच ओपन के विमेंस सिंगल्स के तीसरे दौर में जगह बना ली है। बुधवार को एकतरफा मुकाबले में स्वियातेक पूरी तरह से हावी नजर आईं।
स्वियातेक ने अपनी सर्विस में आई कुछ कमियों और 38 'अनफोर्स्ड एरर्स' के बावजूद बेजलेक को हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। संभावना है कि अब उनका अगला मुकाबला येलेना ओस्तापेंको से हो सकता है।
दूसरे दौर के इस मुकाबले में, पहला सेट 46 मिनट तक चला। तीसरी वरीयता प्राप्त स्वियातेक की सर्विस दो बार ब्रेक हुई। पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी स्वियातेक साल 2020, 2022, 2023 और 2024 में फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
दूसरे सेट में, शुरुआती गेम ही करीब 10 मिनट तक चला। जब तक स्वियातेक ने आखिरकार 1-0 की बढ़त बनाई, तब तक मैच को शुरू हुए एक घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका था।
हालांकि, आखिर में स्वियातेक ने जीत के लिए जरूरी हर जवाब खोजा, उन्होंने 17 'विनर्स' (सीधे अंक) के मुकाबले 38 'अनफोर्स्ड एरर्स' किए, लेकिन स्वियातेक ने 35वीं रैंक वाली बेजलेक की सर्विस सात बार तोड़ी और 1 घंटे 31 मिनट तक चले इस मैच में नेट पर खेले गए 11 में से आठ अंक जीते।
पोलैंड की 24 वर्षीय खिलाड़ी इगा स्वियातेक अब इस दशक में खेले गए सभी 24 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच चुकी हैं। 'ओपन एरा' में, सिर्फ नोवाक जोकोविच ने ही दशक की शुरुआत में इससे लंबी लगातार जीत हासिल की थी, जिन्होंने 2010 के दशक के पहले 25 मेजर टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई थी।
स्वियातेक का अगला मुकाबला या तो हमवतन मैग्डा लिनेट से या फिर 2017 की रोलां गैरोस चैंपियन येलेना ओस्तापेंको से होगा। जहां ओस्तापेंको ने अपना पहला बड़ा खिताब करीब एक दशक पहले पेरिस में जीता था, वहीं हाल के समय में इस संभावित मुकाबले के साथ जो आंकड़ा जुड़ा है, वह है दोनों के बीच हेड-टू-हेड मुकाबला है। स्वियातेक के खिलाफ ओस्तापेंको का रिकॉर्ड 6-0 का है, जिसमें पिछले साल स्टटगार्ट में क्ले-कोर्ट पर मिली जीत भी शामिल है।
Source: IANS
