अन्य खेल - पेज 28
अक्षय भाटिया ने 'ट्रैवलर्स चैंपियनशिप' के तीन राउंड के बाद लीडिंग ग्रुप में बने रहकर इस सीजन में अपना दूसरा पीजीए टूर खिताब जीतने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। इससे यह सुनिश्चित हो गया है कि भारतीय मूल के स्टार खिलाड़ी रविवार को होने वाले फाइनल राउंड में एक और ट्रॉफी जीतने के अच्छे मौके के साथ शुरुआत करेंगे।
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने रविवार को यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। पुरुषों के सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीकांत ने जापान के युदाई ओकिमोटो को हराया।
गाचीबोवली स्टेडियम में शनिवार को खेले गए रग्बी प्रीमियर लीग सीजन 2 के सेमीफाइनल में हैदराबाद हीरोज ने चेन्नई बुल्स को 29-24 से हराया। अब रविवार को फाइनल में इस टीम का सामना मुंबई ड्रीमर्स से होगा।
भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए 28 जून काफी रोमांचक अनुभव लेकर आता रहा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इसकी वजह उस रोमांच के केंद्र का असमय दुनिया से चले जाना है, जिसने भारतीय निशानेबाजी को एक एथलीट और कोच के तौर पर न सिर्फ समृद्ध किया, बल्कि पूरी दुनिया में प्रतिष्ठा दिलायी।
ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) का चौथा सीजन बेंगलुरु में 3 से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा, जिससे पहले 'सीजन 4' का प्लेयर ड्राफ्ट 29 जुलाई को मुंबई में आयोजित होगा। इस ड्राफ्ट में मैग्नस कार्लसन एक साल बाद वापसी करेंगे और मौजूदा फिडे विमेंस वर्ल्ड कप चैंपियन दिव्या देशमुख लीग में अपना डेब्यू करेंगी।
विंबलडन 2026 की शुरुआत 29 जून से होने जा रही है, जिससे पहले शुक्रवार को ड्रॉ की घोषणा हुई। सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच और मौजूदा चैंपियन जानिक सिनर को मेंस सिंगल्स ड्रॉ के एक ही हाफ में रखा गया है।
भारत ने आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 मेडल अपने नाम किए। जर्मनी के सुहल में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत ने 7 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।
वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी शर्मा और थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग ने गुरुवार ने 'यूएस ओपन' में शानदार शुरुआत करते हुए आसान जीत दर्ज की है।।
सुधा सिंह भारत की एक बेहतरीन स्टीपलचेज एथलीट रही हैं। वह 3,000 मीटर स्टीपलचेज (बाधा दौड़) इवेंट में हिस्सा लेती थी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के मझौन में दिवंगत शूटिंग कोच और खिलाड़ी रहे जसपाल राणा को उनकी 'तेहरवीं' पर श्रद्धांजलि दी।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


