स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास दो पाकिस्तानी तेल टैंकरों ने अचानक बदला रास्ता

इस्लामाबाद, 14 अप्रैल। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की ओर बढ़ रहे पाकिस्तानी झंडे वाले दो तेल टैंकरों ने अचानक 180 डिग्री घूमकर अपना रास्ता बदल लिया। 

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों टैंकर पहले पूर्व दिशा में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन रविवार को उन्होंने दिशा बदलकर पश्चिम की तरफ वापस मुड़ गए।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पूरी तरह ईरान की सेना के नियंत्रण में है, और वहां से गुजरने के लिए जहाजों को ईरान से अनुमति और जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जो पर्शियन गल्फ को गल्फ ऑफ ओमान और अरब सागर से जोड़ता है, दुनिया के सबसे अहम तेल रास्तों में से एक है। यहां से दुनिया का लगभग पांचवां हिस्सा तेल सप्लाई होता है।

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान को चेतावनी दी कि अगर कोई भी नौसैनिक जहाज अमेरिकी जहाजों के पास आता है, जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ब्लॉकेड लागू कर रहे हैं, तो उसे तुरंत खत्म कर दिया जाएगा। यह बयान तब आया जब दोनों देशों के बीच शांति वार्ता टूट गई।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान की नौसेना को काफी नुकसान पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा क‍ि ईरान की नौसेना समुद्र के नीचे जा चुकी है, पूरी तरह खत्म हो चुकी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के पास अभी भी कुछ “फास्ट अटैक शिप्स” मौजूद हैं।

ट्रंप ने कहा, “हमने उनके छोटे ‘फास्ट अटैक शिप्स’ को निशाना नहीं बनाया, क्योंकि हमें वे ज्यादा खतरा नहीं लगे।”

उन्होंने ईरान को साफ चेतावनी देते हुए कहा, “अगर ये जहाज हमारे ब्लॉकेड के पास आए, तो उन्हें तुरंत खत्म कर दिया जाएगा। हम वही तरीका अपनाएंगे जो समुद्र में ड्रग तस्करों के खिलाफ इस्तेमाल करते हैं, तेज और बेहद सख्त।”

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement