स्पेन के कई हिस्सों में अब भी धधक रही जंगल की आग, पीएम सांचेज बोले 'सावधानी बरतें'

मैड्रिड, 15 अगस्त । स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने शनिवार को देश के विभिन्न हिस्सों में लगी आग की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार आग की घटनाओं के घटनाक्रम पर नजदीकी नजर बनाए हुए है। आग पर काबू पाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटे अग्निशमन कर्मियों, आपातकालीन सेवाओं और अन्य कर्मचारियों के प्रयासों की भी सांचेज ने सराहना की।

सांचेज ने यूएमई यानी स्पेन की मिलिट्री इमरजेंसी सर्विस की पोस्ट को शेयर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। पोस्ट में कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में लगी आग की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। आग की लपटों से मुकाबला करने और लोगों की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में पेशेवर और कर्मचारी लगातार अथक प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने आग बुझाने के अभियान में जुटे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद राहत और बचाव कार्य जारी हैं। प्रधानमंत्री ने आग से प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।

सांचेज ने कहा, "मौजूदा परिस्थितियों में लोगों को अधिकतम सावधानी बरतने की जरूरत है। नागरिकों से प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं की ओर से जारी किए जा रहे निर्देशों का पालन करने का आग्रह मैं लोगों से करता हूं।"

स्पेन पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी और आग से खाक होते जंगलों के कारण परेशान है। तेज गर्म हवाओं और शुष्क मौसम के बीच जंगल की आग तेजी से फैलने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे आसपास के इलाकों में रहने वाली आबादी के लिए भी जोखिम पैदा होता है।

टैग की गई पोस्ट में अग्निशमन दल हुएस्का और जरागोजा की प्रांतीय काउंसिल को बचाने की जद्दोजहद करते देखे जा सकते हैं। शुक्रवार को काफी भयावह तस्वीर और क्लिप्स सामने आए थे। जहां उत्तर-पूर्वी स्पेन के अर्गान में फायरफाइटर्स सदियों पुराने 'सैन जुआन डी ला पेना ' मोनेस्ट्री परिसर को बचाने की कोशिश में जुटे दिखे। यहां जंगल में लगी भीषण आग 9,000 हेक्टेयर से ज्यादा इलाके में फैल गई है।

आस-पास के इलाकों से करीब 900 लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया। फायरफाइटर्स की टीमें इस ऐतिहासिक जगह के पास आग बुझाने में लगी हुई थीं।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter