कतर-सऊदी विदेश मंत्रियों की अहम बातचीत, क्षेत्रीय तनाव कम करने पर जोर

दोहा, 26 जुलाई । कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी ने रविवार को सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने क्षेत्र की ताजा स्थिति और तनाव कम करने की कोशिशों पर चर्चा की।

कतर के विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, शेख मोहम्मद ने कहा कि बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाना बहुत जरूरी है। उन्होंने अमेरिका-ईरान शांति समझौता (एमओयू) लागू करने और होर्मुज स्‍ट्रेट से जहाजों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के जारी रखने पर भी जोर दिया, ताकि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनी रहे।

स‍िन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि कतर तनाव कम करने और क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए किसी व्यापक समझौते तक पहुंचने की हर कोशिश का पूरा समर्थन करता है।

बयान में कहा गया कि दोनों विदेश मंत्रियों ने कतर और सऊदी अरब के आपसी रिश्तों की भी समीक्षा की और सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर बात की।

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच हवाई हमलों के जवाबी दौर के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। साथ ही, यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच लाल सागर क्षेत्र में भी नया तनाव पैदा हो गया है।

इस बीच, ईरान और ओमान ने तेहरान में कई दौर की तकनीकी बैठकें कीं। इन बैठकों में होर्मुज स्‍ट्रेट से सुरक्षित जहाजी आवाजाही की व्यवस्था पर चर्चा हुई। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने रविवार को कहा कि ये बातचीत फायदेमंद रही और आगे के लिए सकारात्मक रही।

रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए बाघेई ने बताया कि ये बैठकें शुक्रवार और शनिवार को उप विदेश मंत्रियों के स्तर पर हुई थीं। इनमें दोनों देशों ने साझा सिद्धांतों और ऐसे व्यावहारिक तरीकों पर चर्चा की, जिनसे इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते पर जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, दोनों तटीय देशों के संप्रभु अधिकारों का भी सम्मान किया जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि ओमान का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को ईरान से लौट गया, लेकिन दोनों देश तकनीकी और राजनीतिक स्तर पर अपनी बातचीत आगे भी जारी रखेंगे।

जब उनसे होर्मुज स्‍ट्रेट में जहाजों की आवाजाही की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछा गया, तो बाघेई ने कहा कि समुद्री यातायात की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है और जहाजों की आवाजाही पहले की तरह जारी है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement