फ्रांस में पैराशूट प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, 11 की मौत

पेरिस, 28 जून । फ्रांस के उत्तर-पूर्वी शहर टॉम्बलेन में रविवार को एक नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। वहीं सऊदी अरब में भी एक हेलिकॉप्टर हादसे की खबर है। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई है।

टॉम्बलेन हादसे की बात करें तो अधिकारियों के अनुसार,विमान के पायलट सहित 10 यात्रियों की जान चली गई। मृतकों में पांच छात्र और पांच प्रशिक्षक शामिल हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह विमान एक पैराशूट प्रशिक्षण स्कूल का था। यह हादसा रविवार सुबह करीब 11 बजे उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद नैंसी-एसी हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पुलिस ने लोगों से म्यूरथ-ए-मोसेल विभाग स्थित हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने बताया कि गृह मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय समाचार पत्र एल'एस्ट रिपब्लिकैं के अनुसार, विमान में स्काइडाइवर्स का एक दल सवार था। उत्तर-पूर्वी फ्रांस के टॉम्बलेन शहर में नैंसी के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर कई टुकड़ों में बिखर गया।

एल'एस्ट रिपब्लिकैं की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार अधिकांश लोग नैंसी में काम करने वाले नर्स थे, जो पहली बार स्काइडाइविंग का अनुभव लेने जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही ऑर्डर ऑफ इंडिपेंडेंट नर्सेज की म्यूरथ-ए-मोसेल शाखा के अध्यक्ष थियरी पेशे घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियां हादसे का पता लगाने में जुटी हैं। विमान तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण से क्रैश हुआ। यह हादसा फ्रांस के हालिया सबसे गंभीर विमान हादसों में से एक माना जा रहा है।

इससे पहले सऊदी अरब में भी एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। रास तनूरा इलाके में सुबह छह बजे (स्थानीय समयानुसार) इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है। ये हेलिकॉप्टर सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी का था।

सरकारी समाचार एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) के अनुसार, मारे गए सभी सऊदी नागरिक थे।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement