2,141 बचाव कर्मी शीत्सांग की चीलोंग काउंटी में राहत कार्यों में जुटे

बीजिंग, 30 अगस्त । चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के चीलोंग काउंटी में हुए भूस्खलन के बारे में 30 अगस्त को चीलोंग काउंटी में एक न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन हुआ।

इसमें कहा गया है कि भूस्खलन होने के बाद शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश ने शीघ्र ही प्राकृतिक आपदा के लिए पहले स्तर की आपातकालीन प्रतिक्रिया और प्राकृतिक आपदाओं के लिए पहले स्तर की आपातकालीन राहत प्रतिक्रिया शुरू की। स्वायत्त प्रदेश की नगरपालिका ने आपातकालीन बचाव कमान केंद्र और फॉरवर्ड कमांड पोस्ट स्थापित किया। इसके साथ वित्त मंत्रालय और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने 12 करोड़ युआन की आपात राशि निकाली। राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने आपदा राहत और आपदा के बाद आपातकालीन बहाली कार्य का समर्थन करने के लिए 10 करोड़ युआन आवंटित किए।

बताया जाता है कि अब सेना, सशस्त्र पुलिस, अग्नि बचाव दल, सीमा रक्षा, सार्वजनिक सुरक्षा और चीनी आननंग कंस्ट्रक्शन ग्रुप आदि विभिन्न पक्षों के 2,141 बचाव कर्मी प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कर रहे हैं। 269 बचाव वाहन और बचाव उपकरणों के 3,922 सेट भी पहुंचाए गए।

आंकड़ों के अनुसार 29 अगस्त की शाम को 6 बजे तक भूस्खलन से 16 लोगों की मौत हुई और अन्य 546 लापता हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter