अमेरिका ने ईरान समर्थित वैश्विक नेटवर्क पर लगाए नए प्रतिबंध, 'महान एयर' निशाने पर

वाशिंगटन, 31 जुलाई । संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का समर्थन करने के आरोप में एक वैश्विक नेटवर्क पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी प्रशासन ने ईरान और अन्य देशों की उन कंपनियों को निशाना बनाया है, जिनके बारे में वाशिंगटन का कहना है कि वे प्रतिबंधित ईरानी एयरलाइन 'महान एयर' के संचालन को बनाए रखने में मदद करती हैं।

अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने छह संस्थाओं और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें 'महान एयर' के लिए जनरल सेल्स एजेंट के रूप में काम करने वाली कई कंपनियां शामिल हैं। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, महान एयर आईआरजीसी की एक महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक शाखा के रूप में काम करती है।

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा, "जो लोग आईआरजीसी या महान एयर को वित्तीय सेवाएं, लॉजिस्टिक सहायता या व्यावसायिक समर्थन प्रदान करते हैं, वे एक आतंकवादी नेटवर्क को बनाए रखने में मदद कर रहे हैं। अमेरिकी वित्त विभाग ऐसे तत्वों की पहचान करता रहेगा, उन्हें बेनकाब करेगा और अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से बाहर करेगा।"

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि यह कार्रवाई उन संस्थाओं को निशाना बनाती है, जो ईरानी शासन के आईआरजीसी को समर्थन देती हैं। विभाग के अनुसार 'महान एयर' आईआरजीसी की पसंदीदा एयरलाइन है, जिसका उपयोग हथियारों, सैन्य कर्मियों और सैन्य उपकरणों के परिवहन के लिए किया जाता है।

प्रतिबंधों के इस पैकेज में दादेनेगार स्टार्टअप स्टूडियो को भी शामिल किया गया है। वाशिंगटन ने इसे आईआरजीसी से संबद्ध एक फ्रंट कंपनी बताया है। अमेरिका का आरोप है कि यह कंपनी मध्य पूर्व में अमेरिकी और इजरायली सैन्य उपकरणों के ठिकानों की जानकारी जुटाने के माध्यम से ईरानी सैन्य गतिविधियों को समर्थन दे रही थी।

वित्त विभाग के अनुसार, महान एयर लंबे समय से एक सिविलियन एयरलाइन की भूमिका से कहीं आगे काम कर रही है।

वित्त विभाग ने कहा, "हालांकि 'महान एयर' खुद को एक सिविलियन कैरियर के तौर पर दिखाता है, लेकिन इसने लंबे समय से इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) को मदद करने, आईआरजीसी-कुद्स फोर्स के लोगों के लिए ट्रैवल सर्विस देने, मिलिट्री ट्रेनिंग में मदद करने और ईरान के अनमैन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी) सिस्टम और हथियारों की खरीद और ट्रांसपोर्ट में मदद करने में अहम भूमिका निभाई है।"

वित्त विभाग ने कहा कि नए बैन का मकसद उस कमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर को रोकना है जो महान एयर को अपने अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन जारी रखने की इजाजत देता है। जिन पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें चीन की शंघाई विंग्स इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स कंपनी, शंघाई एलीट इंटरनेशनल ट्रैवल कंपनी और चीनी नागरिक टैंग शिन; रूस की एयर कार्गो प्रो लिमिटेड; ईरान का डैडेनेगर स्टार्टअप स्टूडियो शामिल हैं।

टैंग शिन की पहचान शंघाई विंग्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और शंघाई एलीट के मालिक के तौर पर हुई, जो चीन में महान एयर को रिप्रजेंट करने वाली एक और कंपनी है।

इसके अलावा, वित्त विभाग ने आरोप लगाया कि डैडनेगर ने एक आईआरजीसी फ्रंट कंपनी के तौर पर काम किया और एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सैन्य टारगेटिंग का समर्थन किया।

विभाग ने कहा, "डेडेनेगर ने ईरानी मिलिट्री टारगेटिंग में मदद के लिए अमेरिकी और इजरायली उपकरण की लोकेशन मांगी थी। आईआरजीसी के साथ कोऑर्डिनेशन में, डेडेनेगर को मिडिल ईस्ट में अमेरिकी टारगेट के लिए स्ट्राइक रिक्वेस्ट मिलीं।"

राज्य विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने दुनियाभर की कंपनियों से प्रतिबंधित किए गए ईरानी कैरियर्स के साथ बिजनेस संबंधों पर फिर से सोचने की अपील की।

उन्होंने कहा, "अमेरिका अंतरराष्ट्रीय समुदाय, खासकर महान एयर या किसी दूसरी बैन ईरानी कैरियर के साथ बिजनेस करने वाली कंपनियों और लोगों से अपील करता है कि वे इस तरह के काम को जारी रखने से होने वाले गंभीर खतरों को पहचानें।"

उन्होंने कहा कि वाशिंगटन उन संस्थानों को एक्सपोज और डिस्टर्ब करना जारी रखेगा जो आईआरजीसी को ऐसे टूल्स और जानकारी देती हैं जिनका इस्तेमाल वह अमेरिकी लोगों, हमारे साझेदारों और क्षेत्रीय स्थिरता को खत्म करने के लिए धमकाने में करती है।

ये प्रतिबंध अमेरिका के अधिकार क्षेत्र में आने वाले डेजिग्नेटेड लोगों की किसी भी प्रॉपर्टी या प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी को फ्रीज कर देते हैं और आम तौर पर अमेरिकी लोगों को उनके साथ ट्रांजैक्शन करने से रोकते हैं।

वित्त विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि डेजिग्नेटेड लोगों के साथ जरूरी ट्रांजैक्शन में मदद करने वाले विदेशी फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन पर दूसरे प्रतिबंध लग सकते हैं।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement