दुनिया - पेज 124
संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर सैन्य हमले किए हैं। यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई जिसमें कथित तौर पर अमेरिकी सेना के एक अपाचे हेलीकॉप्टर को होर्मुज स्ट्रेट के पास मार गिराया गया था।
अमेरिका की प्रथम महिला (फर्स्ट लेडी) मेलानिया ट्रंप ने युवाओं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल साहस और जिम्मेदारी के साथ करने को कहा।
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम ने एक बार फिर कहा है कि उनकी सरकार क्यूबा को मानवीय सहायता देना जारी रखेगी। उनका कहना है कि क्यूबा इस समय कठिन हालात का सामना कर रहा है और उसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय की एकजुटता और सहयोग की जरूरत है।
अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमले शुरू कर दिए हैं। ये हमले एक दिन पहले ईरान के हवाई हमले में अमेरिकी हेलीकॉप्टर अपाचे के मार गिराए जाने के बाद शुरू हुए।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित रावलकोट शहर में मंगलवार को जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के सदस्यों और कानून-व्यवस्था संभालने वाली सुरक्षा एजेंसियों के बीच झड़प हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस हिंसा में कुल 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें आठ प्रदर्शनकारी और चार सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदल रहे हालात और सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
बांग्लादेश की निर्दलीय सांसद रूमीन फरहाना ने तारिक रहमान सरकार में देश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गहरी चिंता जताई है।
दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण को अपना स्पष्ट लक्ष्य बताया है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्योंगयांग और बीजिंग के बीच सोमवार को संपन्न शिखर वार्ता में परमाणु मुद्दे का कोई सार्वजनिक उल्लेख नहीं किया गया।
इजरायली एयरस्ट्राइक में दक्षिणी लेबनान के प्रमुख तटीय शहर टायर में 8 लोगों की मौत हो गई। आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्सेस) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शहर के निवासियों को क्षेत्र खाली करने का आदेश जारी किया था।
दक्षिणी फिलीपींस के सारंगनी प्रांत में सोमवार सुबह आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही हुई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है, जबकि लगभग 20 हजार लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


