दुनिया - पेज 213
अमेरिका और इजरायल के साथ तनाव के बीच ईरान की नौसेना ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने कहा कि होर्मुज में 'दुश्मन' की कोई भी गलत हरकत जानलेवा साबित होगी।
भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा कि अमेरिका का ईरान के साथ बातचीत से पीछे हटना सही था। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'ब्लॉकेड प्लान' का समर्थन किया और चेतावनी दी कि तेहरान होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाने के लिए कर रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा है कि ईरान की सैन्य ताकत अब काफी कमजोर हो चुकी है और बातचीत में उसके पास अब कोई मजबूत विकल्प नहीं बचा है।
वाशिंगटन की हालिया सैन्य सफलता भविष्य में बड़ी रणनीतिक समस्या बन सकती है। अमेरिका के पूर्व सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अभी संयम बरतने और बातचीत का रास्ता अपनाने की जरूरत है, क्योंकि फिलहाल एक नाजुक युद्धविराम बना हुआ है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर पाकिस्तान-भारत संघर्ष को याद किया है। ट्रुथ सोशल पर इस्लामाबाद टॉक्स के नाकाम रहने के कारण गिनवाए और ये भी कि अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन वो ईरान को नहीं करने देंगे।
मध्य पूर्व में तनाव ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को संकट में डाल दिया है और इससे महंगाई 74 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद टॉक्स बेनतीजा रहने के घंटों बाद अपनी बात हमेशा की तरह ट्रुथ सोशल पर रखी। उन्होंने होर्मुज और न्युक्लियर मुद्दे पर असहमति को स्वीकारते हुए दावा किया कि अब अमेरिका होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों को ब्लॉक करने से परहेज नहीं करेगा।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं। उन्होंने रविवार को अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं।
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने निजार अमेदी को इराक का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे सरकार गठन का मार्ग प्रशस्त होगा क्योंकि किसी भी देश के लिए मजबूत सरकार जरूरी होती है।
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने 'इस्लामाबाद टॉक्स' खत्म होने के बाद पहला आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने दावा किया कि इस बेनतीजा वार्ता में अमेरिका नाकाम रहा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


