दुनिया - पेज 216
-
'ऑपरेशन रोरिंग लायन' के दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुपचुप तरीके से संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की।
-
अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ने बुधवार को पुष्टि की कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कई बड़े अमेरिकी कारोबारी नेताओं के साथ एयर फोर्स वन में बीजिंग जा रहे हैं। वहां वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाले महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
-
ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नाइजीरियाई विदेश मंत्रालय के स्थायी सचिव, राजदूत डुनोमा उमर अहमद बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे।
-
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने अपनी मासिक रिपोर्ट में दावा किया है कि ईरान संघर्ष का असर तेल उत्पादन पर पड़ा है। एजेंसी ने ऑयल मार्केट रिपोर्ट- मई 2026 में कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण मध्य पूर्व में तेल उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे इस वर्ष वैश्विक तेल आपूर्ति मांग को पूरा नहीं कर पाएगी।
-
करीब 36 साल के लंबे विस्थापन और दर्द के बाद कश्मीरी पंडित समुदाय एक बार फिर अपनी जड़ों की ओर लौटने की ऐतिहासिक पहल करने जा रहा है। जून 2026 में पहली बार 'ग्लोबल कश्मीरी पंडित हेरिटेज टूर एंड कॉन्क्लेव' का आयोजन कश्मीर घाटी में होने जा रहा है।
-
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के कई सीनेटरों ने चेतावनी दी है कि ट्रंप प्रशासन अमेरिका को मध्य पूर्व में एक और लंबे युद्ध की तरफ धकेल सकता है। ईरान के साथ चल रहे तनाव और युद्ध को लेकर अमेरिकी सीनेट में हुई एक अहम सुनवाई के दौरान नेताओं के बीच गहरे मतभेद सामने आए।
-
पिछले साल 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा था। अब उन जगहों पर बड़े स्तर पर सफाई और दोबारा निर्माण का काम चलता दिखाई दे रहा है।
-
रूस के स्ट्रेटेजिक मिसाइल फोर्सेज के कमांडर के मुताबिक, रूस ने 'सरमत' इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।।
-
'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान को चीन के समर्थन पर विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जो देश खुद को जिम्मेदार वैश्विक ताकत मानते हैं, उन्हें यह सोचना चाहिए कि पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचे को बचाने का समर्थन करने से उनकी छवि और प्रतिष्ठा पर क्या असर पड़ सकता है।।
-
ईरान की सरकार ने कहा है कि संघर्ष समाप्त होने के बाद देश में इंटरनेट सेवा सामान्य कर दी जाएगी। इस बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट को 74 दिन हो गए हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.