दुनिया - पेज 227
ईरान की धरती से अमेरिकी सेना ने अपने पायलट को सुरक्षित वापस निकाल लिया है। ईरान ने अमेरिका के दो फाइटर जेट एफ-15ई और ए-10 को हवा में मार गिराया। ईरान के इस हमले में एफ-15ई के दो क्रू मेंबर्स में से एक को अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने सुरक्षित वापस निकाल लिया था
एक रिपोर्ट के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया भर में आर्थिक झटका लगा है। ईरान और अमेरिका संघर्ष की वजह से होर्मुज के रास्ते से एनर्जी मार्केट सप्लाई में रुकावट आ गई है।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास अमेरिका-इजरायल हमले की निंदा की और पश्चिम एशिया इलाके के लिए इसके खतरनाक नतीजों की चेतावनी दी।
लीबिया की राष्ट्रपति परिषद के प्रमुख मोहम्मद अल-मेनफी ने देश के पहले से विकसित तेल क्षेत्रों से संबंधित किसी भी नए सौदे को न करने का निर्देश दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीनी कंपनियां ईरानी संघर्ष के दौरान अमेरिकी सेना की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ओपन-सोर्स डेटा का इस्तेमाल कर रही हैं।
रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम ने ईरान के बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र से अपने कर्मचारियों की निकासी के मुख्य चरण की शुरुआत कर दी है। यह जानकारी रोसाटॉम के महानिदेशक अलेक्सी लिखाचेव ने दी।
अमेरिका में चीनी ऑटोमोबाइल कंपनियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर टैमी बाल्डविन, चक शूमर और एलिसा स्लॉटकिन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मांग की है कि वे चीनी वाहन निर्माताओं को अमेरिका में काम करने से रोकें।
एक वरिष्ठ अमेरिकी लॉमेकर ने ईस्टर से पहले धार्मिक स्वतंत्रता के मामले में चीन के रिकॉर्ड की आलोचना करते हुए चीनी कम्युनिस्ट पार्टी पर ईसाइयों को सताने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही देश में अधिक स्वतंत्रता की मांग की है।
ईरान के एक शीर्ष कमांडर ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका या इज़रायल ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला करते हैं, तो उसके जवाब में पश्चिम एशिया में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इज़रायली बुनियादी ढांचे पर “विनाशकारी और लगातार” हमले किए जाएंगे।
अमेरिका लापता पायलट की तलाश में तेजी से जुटा हुआ है। यह पायलट उस लड़ाकू विमान में था, जिसे ईरान के ऊपर मार गिराया गया। इस घटना के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है और हालात ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


