दुनिया - पेज 276
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बुधवार को होली के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत, दोस्ती और माफी के महत्व तथा इंसानियत की एकता का संदेश देता है।
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। उनका यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण के बाद हो रहा है। राष्ट्रपति स्टब का पद संभालने के बाद यह पहला भारत दौरा है।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सऊदी अरब के जेद्दा में फंसे सैकड़ों यात्री भारत लौट आए हैं। गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे पर भावुक दृश्य देखने को मिले, जहां कई यात्री रो पड़े और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आभार व्यक्त किया।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि कनाडा और भारत एनर्जी, इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत प्रमुख सेक्टर में एक नई रणनीतिक साझेदारी बना रहे हैं, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक सहयोग को दर्शाता है।
दुबई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के समीप एक संदिग्ध ईरानी ड्रोन हमले के बाद आग लग गई। यह घटना मध्य पूर्व में अमेरिकी राजनयिक मिशनों को निशाना बनाकर किए जा रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों के सिलसिले का हिस्सा है, जिसके कारण क्षेत्रीय तनाव गहरा गया है।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि मध्य पूर्व में बढ़ता संघर्ष अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की नाकामी को दिखाता है। उनका कहना है कि कई दशकों से चल रही कूटनीति और प्रतिबंध भी ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने में सफल नहीं हो पाए हैं।
व्हाइट हाउस ने दावा किया कि तेहरान के पास इतना अधिक संवर्धित यूरेनियम है जिससे “11 परमाणु बम के बराबर परमाणु सामग्री” तैयार की जा सकती है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहे मौजूदा संघर्ष का सबसे खराब नतीजा यह हो सकता है कि तेहरान में फिर से कोई कट्टरपंथी नेतृत्व सत्ता में आ जाए।
बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने मंगलवार को नव-निर्मित बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी सरकार के मंत्रियों के साथ बैठकें कीं। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई।
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच भीषण संघर्ष लगातार जारी है। इस युद्ध के चलते मध्य-पूर्व क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ-साथ समुद्री व्यापार पर भी बड़ा प्रभाव पड़ा है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


