दुनिया
भारत की वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने ऑस्ट्रेलिया के आईपी ऑस्ट्रेलिया को ट्रेडिशनल नॉलेज डिजिटल लाइब्रेरी (टीकेडीएल) तक पहुंच उपलब्ध कराने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता मेलबर्न में आयोजित भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान हुआ।
भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रे़ड एग्रीमेंट (एफटीए) से द्विपक्षीय व्यापार बढ़ेगा और इससे कई सेक्टर्स में दोनों देशों का आपसी सहयोग बढ़ेगा। यह बयान न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने शुक्रवार को दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिवसीय विदेश यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड के लिए मेलबर्न से रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी 10 और 11 जुलाई को ऑकलैंड में रहेंगे।
वेनेजुएला में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,889 हो गई है, जबकि 16,740 लोग घायल हुए हैं। वेनेजुएला नेशनल असेंबली के प्रेसिडेंट जॉर्ज रोड्रिगेज ने यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतिम दिन प्रसिद्ध मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की।
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है। नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि दोनों नेताओं ने अपने देशों के बीच अलग-अलग मोर्चों पर तालमेल बनाए रखने पर सहमति जताई।
अमेरिका के दो वरिष्ठ रिपब्लिकन लॉ मेकर्स ने कैलिफोर्निया स्थित 'जून फोर्थ मैसेकर मेमोरियल म्यूजियम' में हुई तोड़फोड़ के मामले में चीन की संभावित भूमिका की जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि यह सिर्फ सामान्य तोड़फोड़ का मामला नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे चीन या चीन समर्थित लोगों का हाथ होने की भी आशंका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान वहां के विपक्ष के नेता एंगस टेलर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलियाई नेताओं के साथ हुई बातचीत में भारतीय छात्रों की वीजा प्रक्रिया में हुए बदलाव और आवेदन निपटाने में हो रही देरी को लेकर चिंताओं पर भी चर्चा हुई।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने गुरुवार को मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मुलाकात के दौरान चीन की ओर से हाल ही में दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में किए गए इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण का मुद्दा उठाया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इसकी पुष्टि की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


