केरल में एनएच-66 पर खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के आठ

त्रिशूर, 5 सितंबर । केरल के त्रिशूर में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तमिलनाडु के इंजीनियरिंग कॉलेज के आठ छात्रों की मौत हो गई। छात्र जिस कार में यात्रा कर रहे थे, वह शुक्रवार देर रात त्रिशूर जिले के कैपामंगलम में नेशनल हाईवे 66 पर खड़े एक मालवाहक ट्रक से टकरा गई।

यह हादसा नेशनल हाईवे के उस हिस्से पर हुआ जहां निर्माण कार्य चल रहा है। यहां एक लॉरी हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बनाए गए डायवर्जन के पास खड़ी थी। इस लॉरी में तमिलनाडु नंबर वाली कार पीछे से आकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 8 लोग अंदर ही फंस गए।

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और बचावकर्मी मौके पर पहुंचे। पीड़ितों को बाहर निकालने के लिए क्षतिग्रस्त वाहन को काटना पड़ा।

माना जा रहा है कि कार में सवार सात लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक अन्य पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इसके बाद पुलिस और आपातकालीन कर्मियों ने शवों को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया।

हादसे का शिकार हुए लोग तमिलनाडु के डिंडीगुल में पी.एस.एम. इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे। मारे गए पांच लोगों की पहचान अभी तक हुई है। जिनमें सलेम के 20 साल के विश्व, डिंडीगुल के 20 साल के सूर्या और 20 साल के युवासंजीत, मदुरै के 20 साल के संतोष और प्रसन्ना हैं।

अधिकारी बाकी तीन पीड़ितों की पहचान करने और उनके रिश्तेदारों को सूचित करने की कोशिश कर रहे थे।

कार के खड़ी लॉरी से टकराने की वजहों की जांच की जा रही है। हाईवे निर्माण वाले हिस्से में डायवर्जन के पास खड़ी गाड़ी का वहां होना भी जांच का हिस्सा हो सकता है। सूचना मिलने के तुरंत बाद कैपामंगलम पुलिस स्टेशन के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

घटनाक्रम का सही पता लगाने के लिए पुलिस गाड़ियों की जांच करेगी और घटनास्थल से अन्य सबूत इकट्ठा करेगी।

यह दुर्घटना केरल में एनएच-66 के कई हिस्सों पर चल रहे बड़े पैमाने पर निर्माण और चौड़ीकरण के काम के बीच हुई है, जहां अस्थायी डायवर्जन और ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter