दुर्घटना - पेज 33
-
उत्तराखंड के बागेश्वर में पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर एक ट्रैकर के लापता होने के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम इस अभियान में जुटी हुई है, लेकिन ट्रैकर का कोई पता नहीं चला है।
-
पाकिस्तान से लौटे अफगानी प्रवासियों को ले जा रहे ट्रक के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार सुबह पाकिस्तान से लौटे अफगानी प्रवासियों को ले जा रहे एक ट्रक के पलट जाने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।
-
असम के गोलपारा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस से 3 लोगों की मौत हो गई। घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि असम के गोलपारा जिले में एक सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस से तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भारतीय सेना का जवान भी शामिल था।
-
बिहार में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई।
-
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म पर टीन शेड गिरने से कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में भीषण तूफान की वजह से बड़ा हादसा हो गया है। यहां निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे मलबे के नीचे दबकर छह श्रमिकों की जान चली गई।
-
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। भीषण तूफान के कारण निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे मलबे के नीचे दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई।
-
राजस्थान के अजमेर जिले में गुरुवार सुबह एक भयानक हादसा हुआ, जब एक चलती हुई स्कार्पियो में अचानक आग लग गई और वह आग के गोले में तब्दील हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई जिनमें एक स्थानीय कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच भी शामिल थे।
-
बिहार के पटना जिले के बाढ़ इलाका क्षेत्र में गुरुवार को गंगा नदी में एक नाव पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में अभी भी पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
-
लाहौल घाटी में जाहलमा नाले के पास स्थित दरकी पहाड़ी से लगातार भारी भूस्खलन हो रहा है। इससे संसारी-तिन्दी-तांदी सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.