एशियन गेम्स - पेज 2
-
शानदार क्लोजिंग सेरेमनी के साथ एशियन गेम्स 2026 का रविवार को समापान हो गया। क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ओर से शूटिंग में दो गोल्ड समेत तीन मेडल जीतने वालीं नीरू ढांडा ध्वजवाहक रहीं।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में शनिवार को कुश्ती में सिल्वर मेडल जीतने वाली अंतिम पंघाल और महिला टीम गोल्फ इवेंट में सिल्वर जीतने वाली अदिति अशोक, प्रणवी शरथ उर्स और दीक्षा डागर को बधाई दी है।
-
क्रिकेट और हॉकी में दो स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ तीरंदाजी, मुक्केबाजी और एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने एशियन गेम्स 2026 का अभियान पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहते हुए समाप्त किया।
-
भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराते हुए लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को 'एशियन गेम्स 2026' का गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है।
-
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने देश की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाला है। अमन ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियन गेम्स 2026 में रिकर्व विमेंस इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली कुमकुम अनिल मोहोद, गोल्फ में इंडिविजुअल गोल्ड जीतने वाली प्रणवी शरथ और आर्चरी के रिकर्व मेन्स इंडिविजुअल इवेंट में ब्रॉन्ज जीतने वाले नीरज चौहान को बधाई दी है।
-
भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 6 विकेट पर 211 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
-
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाज नीरज चौहान ने शनिवार को ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वेयर में पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में अपने ही देश के धीरज बोम्मादेवरा को हराया।
-
भारत ने आइची-नागोया में शनिवार को एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती में दो और मेडल पक्के किए। अंतिम पंघाल और अमन सहरावत ने क्रमशः महिलाओं के 53 किग्रा और पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल में जगह बनाई, जबकि सागर जगलान और दीपक पुनिया अपनी-अपनी कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला करेंगे।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.