बंगाल चुनाव 2026
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए सुवेंदु अधिकारी का नाम तय हो गया है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में अगर किसी नेता ने बीते कुछ वर्षों में तेजी से अपना कद बढ़ाया है, तो वह नाम है सुवेंदु अधिकारी। आज वे न सिर्फ राज्य में भाजपा का सबसे प्रमुख चेहरा हैं, बल्कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री भी बनने वाले हैं।
पश्चिम बंगाल में 17वीं विधानसभा भंग होने के बावजूद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल नहीं बदली है। वे आधिकारिक तौर पर पश्चिम बंगाल की 'पूर्व मुख्यमंत्री' बन चुकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया प्रोफाइल में अभी भी 'मुख्यमंत्री' का टैग बरकरार रखा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सामिक भट्टाचार्य और विधानसभा में पूर्व विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया।
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता पहुंचेंगे। जानकारी सामने आई है कि वे भारतीय जनता पार्टी के नए चुने गए विधायकों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने उस मोटरसाइकिल को गुरुवार दोपहर को बरामद कर लिया, जिसका इस्तेमाल इस जघन्य हत्याकांड में किया गया था। हालांकि, जांच अधिकारी हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चार-पहिया वाहन के मालिकों की असली पहचान को लेकर अभी भी असमंजस में हैं।
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के इंग्लिश बाजार इलाके में भाजपा समर्थक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री पद न छोड़ने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पद केवल सीमित समय के लिए होता है।
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने बुधवार को कहा कि ममता बनर्जी को जनादेश स्वीकार कर लेना चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव और वोटर लिस्ट के मुद्दों पर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का भी बचाव किया।
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। कई जगहों से हिंसा, झड़प और तोड़फोड़ की खबरें सामने आ रही हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.

