देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का वैल्यूएशन 1.25 लाख करोड़ रुपए घटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस टॉप लूजर

मुंबई, 7 जून । देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का वैल्यूएशन बीते हफ्ते 1.25 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है। इसकी वजह वैश्विक अस्थिरता के चलते शेयर बाजार में गिरावट है।

बीते हफ्ते निफ्टी 181.05 अंक या 0.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,366.70 और सेंसेक्स 532.40 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,243.34 पर बंद हुआ।

शीर्ष 10 में सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ और उसका मार्केटकैप 39,718 करोड़ रुपए कम होकर 17,47,321.40 करोड़ रुपए हो गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के मूल्यांकन में भी भारी गिरावट आई और यह 20,134.66 करोड़ रुपए घटकर 7,95,346.09 करोड़ रुपए हो गया।

भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में 18,736.04 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह घटकर 10,96,150.49 करोड़ रुपए पर आ गया।

इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की अग्रणी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो भी नुकसान में रही और इसका मूल्यांकन 16,880.2 करोड़ रुपए घटकर 5,43,956.44 करोड़ रुपए पर आ गया।

इस दौरान बीमा क्षेत्र की दिग्गज सरकारी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम का वैल्यूएशन 14,610.74 करोड़ रुपए घटकर 5,05,873.32 करोड़ रुपए हो गया।

समीक्षा अवधि में बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केटकैप में क्रमश: 9,681.36 करोड़ रुपए और 5,909.23 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

दूसरी तरफ, इस दौरान तीन कंपनियों के मार्केटकैप में बढ़ोतरी दर्ज की गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप 12,692.09 करोड़ रुपए बढ़कर 9,02,523.63 करोड़ रुपए हो गया है।

आईसीआईसीआई बैंक का मार्केटकैप 4,484.86 करोड़ रुपए बढ़कर 9,04,214.30 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, एचडीएफसी बैंक का मार्केटकैप 4,101.47 करोड़ रुपए बढ़कर 11,50,743.31 करोड़ रुपए हो गया है।

गिरावट के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बाजार पूंजीकरण के आधार पर शीर्ष 10 कंपनियों में सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा, जिसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement