मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला; सेंसेक्स 75,500 के ऊपर

मुंबई, 21 मई । मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 414 अंक या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,732 और निफ्टी 171 अंक या 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,830 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व डिफेंस शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस टॉप गेनर था। निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कंजप्शन और निफ्टी प्राइवेट बैंक के साथ करीब सभी सेक्टर हरे निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 438 अंक या 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,761 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 162 अंक या 0.91 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,033 अंक पर था।

सेंसेक्स पैक में इंडिगो, बीईएल, एशियन पेंट्स, इटरनल, एलएंडटी, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, एसबीआई, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, एमएंडएम, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, भारती एयरटेल और टाइटन हरे निशान में थे। वहीं, इन्फोसिस, ट्रेंट, टीसीएस और सन फार्मा लाल निशान में थे।

ज्यादातर एशियाई बाजार तेजी के साथ खुले थे। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक हरे निशान में थे। हालांकि, जकार्ता के बाजार लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजारों में बुधवार के सत्र में तेजी देखी गई और मुख्य सूचकांक डाओ 1.31 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी सूचकां नैस्डैक 1.54 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

भारत के साथ वैश्विक बाजारों में तेजी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि वाशिंगटन ईरान के सही जवाब के लिए कुछ और दिन इंतजार करेगा। इसके अलावा, कच्चे तेल और डॉलर में कमजोरी भी बाजारों में तेजी को सहारा दे रही है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली का दौर जारी है और इस दौरान उन्होंने 1,597.35 करोड़ रुपए की बिकवाली की। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,968.35 करोड़ रुपए इक्विटी में निवेश किए।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement