सेबी ने कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट के लिए डीएलटी आधारित टोकनाइजेशन पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया: तुहिन कांत पांडे

नई दिल्ली, 26 मई । बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट के लिए डिस्ट्रीब्यूटिड लेजर टेक्नोलॉजी (डीएलटी) आधारित टोकनाइजेशन पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके जरिए नियामक की कोशिश डेट मार्केट में लिक्विडिटी को बढ़ाना और सेटलमेंट को तेज करना है। यह जानकारी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने मंगलवार को दी।

पांड ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट का उद्देश्य यह समझना है कि क्या ब्लॉकचेन आधारित सिस्टम बॉन्ड ट्रेडिंग और सेटलमेंट को सुधार सकते हैं और इनके साथ क्या जोखिम जुड़े हुए हैं।

पांडे ने पत्रकारों से कहा, "हमने कॉर्पोरेट बॉन्डों के टोकनाइजेशन के लिए डीएलटी के उपयोग पर एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला किया है।"

उन्होंने बताया कि भारत में कॉर्पोरेट बॉन्ड पहले से ही मौजूदा प्लेटफॉर्मों पर ट्रेड किए जाते हैं, लेकिन नियामक इस बात का मूल्यांकन कर रहा है कि क्या डीएलटी आधारित टोकनाइजेशन बाजार के कामकाज को और बेहतर बना सकता है।

उन्होंने कहा,“हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हम बॉन्ड के लिए भी डीएलटी और टोकनाइजेशन सिस्टम का उपयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से तरलता और तेज निपटान की संभावना बढ़ जाएगी।”

पांडे ने आगे कहा कि इससे हितधारकों को एक साथ लाने और व्यापक कार्यान्वयन से पहले एक परिचालन और तकनीकी मॉडल का परीक्षण करने में मदद मिलेगी।

उनके अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस विषय पर पहले ही मसौदा दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं और जल्द ही अंतिम नियम जारी करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सेबी और एक्सचेंज नियामक मंजूरी मिलते ही इस ढांचे को लागू करने के लिए तैयार हैं।

वैश्विक इक्विटी बाजारों पर, सेबी प्रमुख ने कहा कि एआई, चिप्स, मेमोरी और एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रति निवेशकों का उत्साह वर्तमान में प्रमुख क्षेत्रों में मूल्यांकन को बढ़ावा दे रहा है।

उन्होंने कहा, “इस समय कुछ अग्रणी कंपनियां हैं जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से एआई से जुड़ी हैं।”

बाजार पूंजीकरण के रुझानों में भारत और ताइवान के बीच तुलना पर, पांडे ने कहा कि ताइवान के विपरीत, जहां कुछ बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियां मूल्यांकन पर हावी हैं, भारत एक विविध बाजार बना हुआ है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement