मध्य पूर्व में तनाव शुरू होने के बाद हॉर्मुज स्ट्रेट से पहली बार निकला एलएनजी टैंकर: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 28 अप्रैल । पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से तनाव शुरू होने के बाद से पहली बार हॉर्मुज स्ट्रेट से कोई लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) टैंकर निकलने में सफल रहा है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट्स में शिप ट्रैकिंग डेटा के हवाले से दी गई।

शिप ट्र्रैकिंग डेटा के मुताबिक, मार्च की शुरुआत में अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के दास द्वीप प्लांट से एनएनजी लोड करने वाला टैंकर मुबाराज भारत के दक्षिणी छोर से गुजरा है।

रिपोर्ट में बताया गया कि तनाव के कारण एलएनजी टैंकर कई हफ्तों तक फारस की खाड़ी में रहा और ट्रांसमिशन सिग्नल 31 मार्च के करीब बंद हो गए हैं, जिसके बाद भारत के करीब आने पर सिग्नल फिर से शुरू हुए।

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से हॉर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही करीब बंद है। फारस की खाड़ी में मौजूद इस संकरे रास्ते से करीब दुनिया का करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल और गैस का निर्यात होता है।

तनाव के कारण ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है। वहीं, अमेरिका ने भी हॉर्मुज स्ट्रेट से आने-जाने वाले ईरानी जहाजों को पूरी तरह से ब्लॉक किया हुआ है।

शिप ट्र्रैकिंग डेटा में बताया गया कि एलएनजी टैंकर मुबाराज का गतंव्य स्थान चीन है और इसके 15 मई तक पहुंचने का अनुमान है।

हाल के हफ्तों में कतर से एलएनजी ले जाने वाले कई जहाज हॉर्मुज स्ट्रेट के पास पहुंचे थे, लेकिन लगातार भू-राजनीतिक तनाव के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।

ईरान-अमेरिका में तनाव कम करने को लेकर बातचीत चल रही है। ईरान ने अमेरिका को एक नया शांति प्रस्ताव दिया है, जिसमें हॉर्मुज स्ट्रेट खोलने का वादा किया गया है, लेकिन परमाणु के मुद्दे पर बातचीत को लेकर सहमति न बनने के कारण, अमेरिका ने फिलहाल के लिए इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement