बिजनेस - पेज 101
केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी) के 75 लाख से अधिक लाभार्थियों को 7,981.47 करोड़ रुपए जारी किए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को सरकार की ओर से दी गई।
भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर हस्ताक्षर करेंगे। यह जानकारी न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की ओर से शुक्रवार को दी गई।
सोने और चांदी की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ हुई। दोनों कीमती धातुओं के दाम करीब आधा प्रतिशत तक फिसल गए।
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 180.20 अंक या 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,483.80 और निफ्टी 72.50 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,100.55 पर खुला।
'द टाइम्स ऑफ इजरायल' के एक लेख में कहा गया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के अलावा, एक नया ग्लोबल सेंटर भी बनकर उभर रहा है, जो अलग-अलग देशों के बीच पुल का काम कर सकता है। ऐसे समय में जब दुनिया कई हिस्सों में बंटती जा रही है।
वैश्विक आर्थिक हालात और निवेशकों का भरोसा पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बाद कमजोर हुआ है, जिससे विकास और महंगाई के अनुमान पर असर पड़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने गुरुवार को आरबीआई बुलेटिन में कहा कि केंद्रीय बैंक स्थिति पर सतर्क रहेगा और ऐसी नीतियां लागू करेगा जो अर्थव्यवस्था के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता दें।
भारत का रेडी-टू-ड्रिंक (आरटीडी) नॉन-अल्कोहलिक पेय बाजार तेजी से बढ़ रहा है और 2025 के करीब 20 अरब डॉलर से बढ़कर 2030 तक 40 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। गुरुवार को जारी रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कतर के विदेश व्यापार मामलों के राज्य मंत्री डॉ. अहमद बिन मोहम्मद अल सईद से वर्चुअल बातचीत की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने व्यापार और आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत बनाने पर फोकस किया।
ईरान द्वारा दो जहाजों को जब्त करने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही ठप्प हो गई है, जिनमें एक गुजरात के कांडला बंदरगाह जा रहा था। इससे तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, क्योंकि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा निर्यात इसी रास्ते से गुजरते हैं।
आईटी इंडस्ट्री के शीर्ष निकायों में से एक नैसकॉम ने गुरुवार को श्रीकांत वेलमकन्नी को अपना चेयरपर्सन नियुक्त किया।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


