बिजनेस - पेज 99
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोमवार को सोना एवं चांदी मामूली तेजी के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में सीमित दायरे में कारोबार हो रहा था।।
मजबूत ग्लोबल संकेतों से भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:19 पर सेंसेक्स 363 अंक या 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,027 और निफ्टी 106 अंक या 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,004 पर था।
विद्युत मंत्रालय द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, देश भर में भीषण गर्मी के कारण शनिवार को भारत में बिजली की अधिकतम मांग रिकॉर्ड 256.11 गीगावॉट तक पहुंच गई, जिससे घरेलू और वाणिज्यिक दोनों उपभोक्ताओं को एयर कंडीशनर और अन्य कूलिंग डिवाइस का उपयोग बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा।।
भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केटकैप दो लाख करोड़ रुपए से अधिक कम हो गया है और इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सोमवार को निर्यात प्रोत्साहन परिषदों और उद्योग निकायों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें घटते निर्यात और भू-राजनीतिक व्यवधानों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच निर्यात को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिकी फेड की बैठक, चौथी तिमाही के नतीजे, ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता की दिशा, कच्चे तेल की कीमत और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से शेयर बाजार की चाल निर्धारित होगी।
अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) ने रविवार को कहा कि अगर भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल मार्केट को अविनियमित छोड़ा गया तो यह भारत के पारंपरिक खुदरा बाजार के ढांचे को नुकसान पहुंचा सकता है, जो कि बड़े स्तर पर देश में स्वरोजगार और नौकरियों के अवसर पैदा करते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डिजिटल वॉलेट और प्रीपेड कार्ड के लिए सुरक्षा, ग्राहक सुरक्षा और परिचालन स्पष्टता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रीपेड भुगतान उपकरणों (पीपीआई) पर एक मसौदा 'मास्टर निर्देश' जारी किया है।।
pप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा है। यह सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने, सुधारों को आगे बढ़ाने और 'ईज ऑफ लिविंग यानी जीवन की सुगमता' को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कीमती धातुओं में मुनाफावसूली के कारण इस हफ्ते सोने की कीमतों में 0.34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


