बिजनेस - पेज 128
-
भारत का निजी पूंजीगत खर्च सितंबर 2025 में सालाना आधार पर 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह देश के निवेश साइकिल में पिछले एक दशक में सबसे मजबूत रिकवरी है।
-
अगर आप भी अपने बच्चे के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार की 'एनपीएस वात्सल्य योजना' एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। यह योजना बच्चों के लिए बनाई गई एक विशेष पेंशन स्कीम है, जिसमें माता-पिता या अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों के नाम पर निवेश कर सकते हैं।
-
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतें शेयर बाजार का रुझान तय करेंगी।
-
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध विक्रेता बने हुए हैं और इस महीने की शुरुआत से अब तक (8 मई तक) 14,232 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं। वैश्विक अस्थिरता और कच्चे तेल में तेजी के चलते आने वाली समय में भी यह सिलसिला जारी रह सकती है।
-
चीन के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 8 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली तिमाही में चीन का कुल सेवा व्यापार 18 खरब 22.9 अरब युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।।
-
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड (एएएफएल) ने चेरी जैसे फलों सहित स्टोन फ्रूट श्रेणी में कदम रखने की घोषणा की है, और हिमाचल प्रदेश में चेरी की खरीद शुरू करने की योजना बना रही है।।
-
एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) चालू वित्त वर्ष में 2.57 लाख करोड़ रुपए के पुष्टि किए गए टैक्स बकाये की वसूली के लिए प्रयास तेज करने जा रहा है।।
-
आज के दौर में अक्सर लोग नौकरी शुरू करते समय रिटायरमेंट प्लानिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, लेकिन समय रहते की गई छोटी-छोटी बचत भविष्य में बड़ी आर्थिक सुरक्षा बन सकती है। कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ एक ऐसा ही माध्यम है, जो नौकरी के दौरान बचत, बीमा और रिटायरमेंट के बाद नियमित पेंशन का लाभ देता है।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा में एक बड़े बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में व्यापक कार्रवाई करते हुए छह स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई केनरा बैंक से कथित रूप से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ी कंपनी क्राउन मिनरल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन (सीएमटीसी) और उसके साझेदारों के खिलाफ की गई।
-
1 अप्रैल 2026 से नया आयकर अधिनियम 2025 लागू हो गया है, जो 64 साल पुराने आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेता है। इसी को लेकर सरकार लोगों को जागरूक करने के लिए जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.