बिजनेस - पेज 130
-
अमेरिका और ईरान में युद्ध समाप्त करने को लेकर बातचीत के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को सपाट खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 68 अंक या 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,889 और निफ्टी 24 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,303 पर था।
-
बुधवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार ने देश के विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ने के लिए 'स्वस्थ भारत पोर्टल' लॉन्च किया है।।
-
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) के सदस्य संजीव सान्याल ने बुधवार को कहा कि कोलकाता को एक विकास केंद्र के रूप में पुनर्जीवित करना भारत के पूर्वी हिस्से के विकास के लिए बेहद अहम है, जो देश के पश्चिमी हिस्से की तुलना में 'काफी गरीब' है।।
-
भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) जल्द ही वियतनाम के फास्ट पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा। यह जानकारी वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी गई।
-
अमेरिकी-ईरान शांति समझौते की उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतिम कारोबारी सत्र में घरेलू बाजार ने जबरदस्त तेजी दिखाई और प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे।
-
भारत और यूरोपीय संघ ने स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करते हुए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बैटरियों की रीसाइक्लिंग के लिए तीसरी संयुक्त पहल शुरू की है। यह पहल भारत-ईयू ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (टीटीसी) के तहत शुरू की गई है।
-
भारतीय कंपनियां अमेरिका में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा और अन्य क्षेत्रों में 20.5 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश करने की योजना बना रही है। यह बयान बुधवार को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की ओर से दिया गया।
-
अमेरिका का भारत के साथ व्यापार घाटा मार्च 2026 में 3.8 अरब डॉलर रहा है, जो कि पिछले साल की समान अवधि के घाटे 7.4 अरब डॉलर से 48.64 प्रतिशत कम है। यह जानकारी अमेरिकी सरकार के आधिकारिक डेटा में दी गई।
-
डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के चलते सोना और चांदी बुधवार को तेजी के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब 2.70 प्रतिशत तक की मजबूती देखने को मिली।।
-
मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 440 अंक या 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,458 और निफ्टी 142 अंक या 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,175 पर था।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.