बिजनेस - पेज 141
भारत और कनाडा ने सोमवार को 2.6 अरब डॉलर की यूरेनियम डील साइन की। इसे दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी में मील का पत्थर माना जा रहा है।
इजरायल-ईरान युद्ध के कारण भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। दोपहर 12:30 बजे तक सेंसेक्स 1,486 अंक या 1.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,806 और निफ्टी 453.35 अंक या 1.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,725 पर था।
भारत का मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) जनवरी के 55.4 से बढ़कर फरवरी में 56.9 पर पहुंच गया, जो चार महीने का उच्चतम स्तर है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त सैन्य अभियान के कारण सुरक्षित निवेश की मांग मजबूत हो गई है, जिसके चलते सोमवार को कीमती धातुओं में बड़ी उछाल देखने को मिली।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते टेंशन और अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में खुला।
सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमत में 4,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों में करीब 16,400 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है।
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन फरवरी 2026 में सालाना आधार पर 8.1 प्रतिशत से बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि बीते वर्ष समान अवधि में 1.69 लाख करोड़ रुपए था। यह जानकारी सरकार की ओर से रविवार को दी गई।
भारतीय बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की फरवरी में दमदार वापसी हुई है। इस दौरान उन्होंने 22,615 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
दुबई के रियल एस्टेट ब्रोकर्स और डेवलपर्स ने रविवार को कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण हाल के दिनों में देश में चल रहा प्रॉपर्टी बुल रन समाप्त हो सकता है और आने वाले दिनों में प्रॉपर्टी की बिक्री में गिरावट देखने को मिल सकती है।
यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ट्रांजेक्शन की संख्या फरवरी में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 20.39 अरब हो गई है। इस दौरान यूपीआई ट्रांजैक्शन की वैल्यू सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 26.84 लाख करोड़ रुपए हो गई है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


