बिजनेस - पेज 66
देश और विदेश में उच्च शिक्षा की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में एजुकेशन लोन छात्रों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण वित्तीय विकल्प बन गया है।
दुनिया के केंद्रीय बैंक अगले पांच गोल्ड रिजर्व में बढ़ाएंगे और इस दौरान कुल रिजर्व में डॉलर की हिस्सेदारी में कमी देखने को मिलेगी। यह जानकारी वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की ओर से मंगलवार को जारी किए गए सर्वेक्षण में दी गई।
भारत का कुल निर्यात बीते 12 वर्षों में करीब 85 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 863 अरब डॉलर हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 में 468 अरब डॉलर था। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा मंगलवार को दी गई।
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्कों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।
एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 की शुरुआत में भारी गिरावट के बाद प्राकृतिक गैस (नेचुरल गैस) की कीमतों में अब उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इन्वेंट्री (भंडार) में कमी, निर्यात गतिविधियों में बढ़ोतरी और मौसमी बिजली मांग बढ़ने के कारण बाजार में मजबूती लौट रही है।
भारत में 5जी सब्सक्राइबर्स की संख्या 2031 तक 1.1 अरब पहुंचने का अनुमान है और इस दौरान कुल सब्सक्रिप्शन में 5जी की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 81 प्रतिशत हो जाएगी। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
लगातार दो सत्रों की तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 1.47 प्रतिशत तक कम हो गया है।
ई20 ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ियों के इंश्योरेंस क्लेम खारिज होने के दावे को पीआईबी ने मंगलवार को फर्जी बताया। साथ ही कहा कि ई20 ईंधन के उपयोग के बाद भी मोटर वाहन की इंश्योरेंस पॉलिसी पूरी तरह से वैध रहेगी।
'नया भारत निर्माण के 12 साल' पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पिछले दशक में देशभर में रिकॉर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट हुआ है। साथ ही, उन्होंने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने के लिए अगली पीढ़ी का इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:26 पर सेंसेक्स 265 अंक या 0.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,529 और निफ्टी 70 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,920 पर था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


