बिजनेस - पेज 9
-
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक जोखिमों और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, जो लगभग पांच महीने का उच्च स्तर माना जा रहा है।
-
दशहरा (विजयादशमी) के अवसर पर मंगलवार यानी 20 अक्टूबर 2026 को भारतीय शेयर बाजार बंद है। इसलिए प्रमुख बेंचमार्कों- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कारोबार नहीं हो रहा।
-
पश्चिमी रेलवे ने वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक लगभग 320 करोड़ रुपए की स्क्रैप बिक्री दर्ज की है, जो अपने निर्धारित लक्ष्य से 28 प्रतिशत से अधिक है।
-
भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि इससे 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात ड्यूटी फ्री हो जाएगा।
-
दक्षिण कोरिया की प्रमुख कॉफी चेन हॉलीज के ग्राहक डेटा को साइबर हमले के जरिए लीक कर दिया गया है। कंपनी ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उसके सदस्यता कार्यक्रम (मेंबरशिप प्रोग्राम) से जुड़ी जानकारी हैकरों के हाथ लग गई।
-
भारतीय शेयर बाजार में दीपावली के अवसर पर रखा जाने वाला विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र 8 नवंबर को दोपहर 2:20 से 3:30 तक आयोजित किया जाएगा।
-
कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को मुनाफावसूली देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स 876.37 अंक या 1.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,852.90 और निफ्टी 257.20 अंक या 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,888.95 पर था।
-
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 20 अक्टूबर से लागू हो जाएगा, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने, नियामकीय सहयोग को तेज करने और निवेश प्रवाह बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
-
नीति आयोग के पूर्व सीईओ और जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने सोमवार को कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तेजी से आकार ले रहा है।
-
चीन वैश्विक स्तर पर तेजी से बदलते आर्थिक ढांचे के बीच लगातार सोना खरीद रहा है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) ने सितंबर में करीब 23 टन सोना खरीदा है, यह लगातार 23वां महीना था, जब सरकारी बैंक ने खरीद जारी रखी है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.