बिजनेस - पेज 90
एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) चालू वित्त वर्ष में 2.57 लाख करोड़ रुपए के पुष्टि किए गए टैक्स बकाये की वसूली के लिए प्रयास तेज करने जा रहा है।।
आज के दौर में अक्सर लोग नौकरी शुरू करते समय रिटायरमेंट प्लानिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, लेकिन समय रहते की गई छोटी-छोटी बचत भविष्य में बड़ी आर्थिक सुरक्षा बन सकती है। कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ एक ऐसा ही माध्यम है, जो नौकरी के दौरान बचत, बीमा और रिटायरमेंट के बाद नियमित पेंशन का लाभ देता है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा में एक बड़े बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में व्यापक कार्रवाई करते हुए छह स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई केनरा बैंक से कथित रूप से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ी कंपनी क्राउन मिनरल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन (सीएमटीसी) और उसके साझेदारों के खिलाफ की गई।
1 अप्रैल 2026 से नया आयकर अधिनियम 2025 लागू हो गया है, जो 64 साल पुराने आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेता है। इसी को लेकर सरकार लोगों को जागरूक करने के लिए जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को फ्रांस की प्रमुख ब्यूटी और पर्सनल केयर कंपनी लॉरियल ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान भारत से सोर्सिंग, मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
हुंडई मोटर इंडिया ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी के समेकित शुद्ध मुनाफे में 22.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, और उसका मुनाफा घटकर 1,255.6 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,614.3 करोड़ रुपए था।।
केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और चेयरमैन रवि पंडित का शुक्रवार को पुणे में 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यह जानकारी कंपनी द्वारा एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई।
वैश्विक स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है और कीमतों में शुक्रवार को 0.81 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।।
अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ने के कारण शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 212.58 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,631.94 और निफ्टी 93 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,233.65 पर था।
अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से तनाव बढ़ने के कारण नकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। यह लगातार दूसरा कारोबारी सत्र है जब प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी50 और सेंसेक्स में गिरावट देखी गई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


