देहरादून में धनतेरस और VVIP मूवमेंट पर ट्रैफिक प्लान लागू, जानें रूट

यातायात प्लॉन (Traffic Advisory)

देहरादून ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के तहत दिनांक 06/11/2026 को धनतेरस पर्व एवं 06 नवंबर को प्रस्तावित VVIP मूवमेंट के दृष्टिगत देहरादून पुलिस द्वारा निम्नलिखित ट्रैफिक प्लान एवं डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।

  • प्रातः 11 बजे से परेड ग्राउंड के आसपास VVIP मूवमेंट रहेगा।
  • दोपहर लगभग 2 बजे से पुलिस लाइन के आसपास यातायात प्रतिबंधित एवं डायवर्ट रहेगा।
  • शाम 4:30 बजे के बाद धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

परेड ग्राउंड जनसभा हेतु यातायात व्यवस्था

  • जनसभा के दृष्टिगत परेड ग्राउण्ड के चारों ओर यातायात को सुव्यवस्थित किये जाने हेतु रोजगार तिराहे से सीजेएम तिराहा से लेंसडाऊन चौक तक सम्पूर्ण प्रकार के वाहनों के लिए जनसभा के दौरान जीरो जोन रहेगा ।
  • जनसभा के दृष्टिगत जीरो जोन के समय सर्वे चौक से ओरियण्ट चौक/लेंसडाऊन चौक की ओर जाने वाले वाहनों को रोजगार तिराहा से कनक चौक की ओर डायवर्ट करते हुए लैसडाउन चौक / ओरियण्ट चौक की ओर भेजा जायेगा । 
  • बुद्धा चौक से क्रॉस रोड की ओर जाने वाले वाहनों को एम.के.पी. के होते हुए भेजा जाएगा ।
  • आराघर चौक से ईसी रोड की ओर जाने वाले वाहनों को सीएमआई चौक, एम.के.पी. चौक एवं बुद्धा चौक होते हुए सुभाष रोड होते हुए  भेजा जाएगा ।
  •   परेड ग्राउंड में जनसभा के मद्देनज़र, विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली बसों के लिए रूट और पार्किंग व्यवस्था
  • हरिद्वार/ऋषिकेश से आने वाली बसों के लिए रूट —रिस्पना पुल- धर्मपुर चौक- आराघर, द्वारका स्टोर- सर्वे चौक-  रोजगार तिराहा- पानी की टंकी के पास ड्रॉप,  CJM तिराहा- एम.के.पी. रेस कोर्स- बन्नू स्कूल में पार्किंग ।
  • रुड़की/भगवानपुर/आई.एस.बी.टी से आने वाली बसों के लिए रूट —पटेलनगर मंडी- सहारनपुर चौक- प्रिंस चौक- दर्शनलाल चौक- लैंसडाउन चौक- कनक चौक- दून क्लब के सामने ड्रॉप, CJM तिराहा- एम.के.पी.-  रेस कोर्स- बन्नू स्कूल में पार्किंग ।
  • सहस्रधारा/रायपुर से आने वाली बसों के लिए रूट —सहस्रधारा रोड- सहस्रधारा क्रॉसिंग- सर्वे चौक- सर्वे ऑफ इंडिया गेट के सामने ड्रॉप, द्वारका स्टोर-आराघर टी-जंक्शन से गुरुद्वारा ग्राउंड में पार्किंग।
  • विकासनगर/ चकराता/ सहसपुर से आने वाली बसों के लिए रूट — किशननगर चौक- बिन्दाल - घंटाघर-ओरियंट चौक- कनक चौक- दून क्लब के सामने ड्रॉप-  CJM तिराहा- एम.के.पी. रेस कोर्स - गुरुद्वारा ग्राउंड में पार्किंग ।


पार्किंग व्यवस्था
1- वीआईपी पार्किंग-  शेड पार्किंग , कनक चौक मल्टी लेवल पार्किंग,तिब्बती मार्केट मल्टी लेवल पार्किंग ।
2- सामान्य पार्किंग  छोटे वाहनों हेतु- रेंजर्स ग्राउण्ड , काबुल हाऊस पार्किंग , मंगला देवी इंटर कॉलेज
3- सामान्य पार्किंग बसों हेतु- बन्नु स्कूल  ग्राउण्ड रेसकोर्स, गुरूद्ववारा ग्राउण्ड रेसकोर्स पार्किंग। , गुरूनानक ग्राउण्ड रेसकोर्स पार्किंग । 

पुलिस लाईन अलंकरण परेड के दौरान यातायात व्यवस्था
पुलिस लाईन देहरादून में अलंकरण परेड के दौरान नेगी तिराहा से पुलिस लाईन पेट्रोल पम्प होते हुए बन्नू स्कूल चौक तक सम्पूर्ण प्रकार के वाहनों के लिए जीरो जोन रहेगा । 
◾ पुलिस लाईन देहरादून में अलंकरण परेड में कार्यक्रम के दौरान नेगी तिराहा से बन्नू स्कूल की ओर जाने वाले वाहनों को नेगी तिराहा से गुरूनानक चौक  की ओर भेजा जायेगा बन्नु चौक से नेगी तिराहा की ओर जाने वाले वाहन गुरूनानक/सूरी चौक होते हुये भेजे जायेंगे ।


पार्किंग पुलिस लाईन
वीआईपी पार्किंग - पुलिस लाईन शहीद स्मारक ग्राउण्ड , प्रशासनिक भवन /सम्मेलन कक्ष पार्किंग,  MT सेक्शन ग्राउण्ड


सामान्य पार्किंग:

  • गुरूनानक ग्राउण्ड रेसकोर्स
  • परेड ग्राउण्ड कार्यक्रम के दृश्टिगत विक्रम/बसों का डायवर्जन

परेड ग्राउंड में जनसभा के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए विक्रमों का भी डायवर्जन प्रभावी किया जायेगा
A. विक्रम संख्या-03 को धर्मपुर से प्रिंस चौक, तहसील चौक, एम.के.पी. एवं सीएमआई चौक होते वापस अपने निर्धारित रूट पर भेजा जाएगा।
B. विक्रम संख्या-05 एवं 08 को रेलवे स्टेशन से वापस किया जाएगा।
C. विक्रम संख्या-02 को सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस किया जाएगा।
D. विक्रम संख्या-01 केवल ओरिएंट चौक तक आ सकेंगे तथा ओरिएंट चौक से वापस भेजे जाएंगे।
E. विक्रम संख्या-07 एवं 08 (प्रेमनगर एवं कोलागढ़ रूट) के विक्रमों को बिंदाल कट से वापस किया जाएगा।

सिटी बस वाहन हेतु रूट प्लान 
A. राजपुर रोड की सीटी बस- तहसील चौक से दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते भेजी जायेंगें।
B. विश्वनाथ सेवा की बसें चुना भट्ठा से संचालित की जायेंगी।
C. रायपुर रोड से घंटाघर जाने वाली सीटी बसें सर्वे चौक से बहल चौक से घंटाघर की ओर भेजें जायेंगे।  
Advisory 
♦️   No Parking Zone मे वाहन खडी करने पर करने पर Traffic Crane द्वारा vehicle को टो किया जायेगा, जिसका जुर्माना   Rs 1500 है।
♦️  निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को पार्क कर असुविधा से बचें तथा अपने लोकल बाजारों में ही खरीदारी करें, एवं  
♦️  दोपहिया वाहनों का प्रयोग अधिक से अधिक करें। 
♦️  आवश्यक सेवाओं (Ambulance, police, Fire आदि) से सम्बन्धित वाहनों को रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा ।
धैर्य रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें ।

Traffic Plan and Advisory For Festive Season (Doon City Area) दिनांक 06/11/2026
1. सहस्त्रधारा / रायपुर रोड /राजपुर रोड / सुभाष रोड / डालनवाला क्षेत्र से आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग - (सर्वे चौक से नैनी बैकरी की तरफ 60 मीटर) 
♦️  काबुल हाऊस, नियर सर्वे चौक
♦️  मंगला देवी इण्टर कॉलेज परिसर (समय 15.00 बजे से)
♦️  मल्टीस्टोरेज पार्किंग कनक चौक
♦️  MDDA कॉम्पलैक्स घण्टाघर

2. चकराता रोड / GMS रोड / गढी कैन्ट क्षेत्र से आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग
♦️ जनपथ कॉम्पलैक्स, बिन्दाल
♦️ रैंजर्स ग्राउण्ड नियर बुद्धा चौक (समय 15.00 बजे से)

3. ईसी रोड / रिस्पना पुल / धर्मपुर / जोगीवाला / नेहरु कॉलोनी / 6 नम्बर पुलिया आदि क्षेत्रों से आने वाले वाहनो हेतु पार्किंग-
♦️  रैंजर्स ग्राउण्ड नियर बुद्धा चौक (समय 15.00 बजे से)
♦️  दरबार साहिब, नियर तहसील चौक
♦️  राजीव गांधी कॉम्पलैक्स तहसील चौक

4. सहारनपुर चौक / कांवली रोड / पटेलनगर /पथरीबाग आदि क्षेत्रों से आने वाले वाहनो हेतु पार्किंग-
♦️  पुराना बस अड्डा, नियर द्रोण होटल
♦️  पुलिस कार्यालय, नियर दून अस्पताल
♦️  नगर निगम कार्यालय परिसर (समय 15.00 बजे से)

5. उपरोक्त विभिन्न मार्गों / स्थानों से पल्टन बाजार हेतु Two Wheeler पर आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग
♦️   गांधी इन्टर कॉलेज, नियर पल्टन बाजार (समय 15.00 बजे से)
♦️  2. CNI स्कूल, नियर पल्टन बाजार । (समय 15.00 बजे से)


नोट:-  रेंजर्स ग्राउण्ड /सीएनआई/नगर निगम/पुलिस कार्यालय/गांधी इण्टर कॉलेज में पार्किंग समय 15.00 बजे से रहेगी।
पार्किंग सुविधा शहर के अन्य बाजारों हेतु (Other Local Markets)
♦️  धर्मपुर बाजार में आने वाले लोग अपना वाहन रेसकोर्स क्षेत्र की पार्किंग (Parking) में पार्क करें ।
♦️  नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में आने वाले लोग अपना वाहन GST Office के दायें एवं बायें लिंक रोड पर (Parking) करेंगे ।
♦️  रिस्पना क्षेत्र में आने वाले लोग अपना वाहन राजीव नगर, नियर विधानसभा तिराहा के अन्दर सडक किनारे (Parking) करेंगे ।
♦️  प्रेमनगर बाजार में आने वाले लोग अपना वाहन दशहरा ग्राउण्ड की पार्किंग ( Parking) में पार्क करें
♦️  रायपुर शिवमन्दिर बाजार में आने वाले लोग अपना वाहन मालदेवता रोड़ की पार्किंग ( Parking) में पार्क करें ।

नो-एन्ट्री प्लान (No-Entry)
♦️  लोडिंग वाहनों हेतु दर्शनी गेट, तिलक रोड, भण्डारी चौक, अन्सारी मार्ग, तहसील चौक, डिसपेन्सरी रोड, से पलटन बाजार में प्रवेश पुर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। कोई भी लोडिंग वाहन प्रातः 10.00 बजे से 21.00 बजे तक पलटन बाजार क्षेत्र में प्रवेश (ENTRY) नहीं करेगा। लोडिंग वाहन 10.00 बजे से पूर्व अपना लोडिंग कार्य समाप्त कर लें।
♦️  लोडिंग वाहनो के लिये वन – वे (ONE WAY) व्यवस्था के अन्तर्गत केवल राजा रोड से पीपल मण्डी से दर्शनी गेट की ओर जा सकेगें ।
♦️  पलटन बाजार क्षेत्र में जिन व्यापारियों के प्रतिष्ठान है, उनके वाहनों को टोकन के माध्यम से बाजार में प्रवेश कराया जायेगा, अन्य वाहनो का बाजार में पूर्णतः प्रवेश निषिद्ध होगा।
♦️  यातायात के सामान्य रहने की स्थिति में विक्रम/आटो/ई-रिक्शा अपने निर्धारित रूट पर ही जायेंगे ।
♦️  समस्त प्रकार के भारी वाहनों का देहरादून शहर अर्न्तगत प्रतिबन्धित रहेगा।

पब्लिक_ट्रांसपोर्ट
♦️  राजपुर रोड से ओरिएन्ट चौक तक आने वाले (1 नम्बर) विक्रम वाहनों को ओरिएन्ट चौक की ओर न भेजते हुए Drop/Pick-up point ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे से सुभाष रोड, बेनी बाजार होते हुए वापस राजपुर की ओर भेजे जायेगें।
♦️  रायपुर रोड से दर्शनलाल चौक तक आने वाले (02 नम्बर) विक्रम वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर न भेजते हुए Drop/Pick-up point सर्वे चौक से वापस रायपुर की ओर भेजे जायेगें।
♦️  रिस्पना की ओर से आने वाले (03 नम्बर ) विक्रम रिचीरिच तिराहे से आई0जी0 कट, Drop/Pick-up point दून चौक, एम0के0पी0 चौक से होते हुये वापस रिस्पना की ओर भेजे जायेंगे ।
♦️  (05, 08 नम्बर) विक्रम तहसील चौक तक आ सकेगें एवं यहीं से वापस जायेंगे ।
♦️  राजपुर रोड जाने वाली सिटी बस का परेड ग्राउण्ड के स्थान पर नया Drop/Pick-up point ऑरियन्ट चौक रहेगा।
♦️  डोईवाला/ सहस्त्रधारा जाने वाली सिटी बस का परेड ग्राउण्ड के स्थान पर नया Drop/Pick-up point रैंजर्स ग्राउण्ड रहेगा ।

डायवर्जन_व्यवस्था

यातायात का दबाव अत्यधिक होने की स्थिति में निम्नलिखित स्थानों से यातायात डायवर्ट किया जायेगा
♦️ पलटन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार, पीपलमण्डी आदि स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों के लिये पूर्ण रूप से जीरो जोन रहेगा । केवल पैदल यात्री ही प्रवेश कर सकेगें ।
♦️ सर्वे चौक पर यातायात का दबाव अधिक होने पर रायपुर से आने वाले यातायात को कर्जन रोड तिराहा से म्यूनिसिपल रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
♦️ घण्टाघर पर यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति मे राजपुर रोड़ की ओर से आने वाले यातायात को ओरिएन्ट चौक से कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं दर्शनलाल से घण्टाघर की ओर आने वाले यातायात को लैन्सडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
♦️ धर्मपुर चौक पर यातायात के दबाव की स्थिति में माता मंदिर रोड से आने वाले यातायात को रेसकोर्स की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं नेहरु कॉलोनी तिराहा से धर्मपुर जाने वाले यातायात को फब्बारा चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।

देहरादून पुलिस की अपील
यदि कोई भी इच्छुक नागरिक Traffic Regulate करने में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहता है, तो “Traffic Volunteers” बनें और दून यातायात पुलिस के साथ जुड़ें।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: Traffic पुलिस जनपद देहरादून: 7579278154 , 8958998827

  • Advisory-No Parking Zone मे वाहन खडी करने पर करने पर Traffic Crane द्वारा vehicle को टो किया जायेगा, जिसका जुर्माना  Rs 1500 है। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को पार्क कर असुविधा से बचें तथा अपने लोकल बाजारों में ही खरीदारी करें, एवं  दोपहिया वाहनों का प्रयोग अधिक से अधिक करें। त्यौहारी सीजन में निजी वाहनों का प्रयोग जरूरी होने पर ही करें, जितना हो सके Public Transport (रिक्शा-टैम्पू- सिटी बस) आदि का प्रयोग करें। 
  • समस्त शॉपिंग कॉम्प्लेक्स संचालकों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने परिसर की बेसमेंट पार्किंग को आमजन हेतु अवश्य खुला रखें। अन्यथा संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।आप अपनी गाड़ी निर्धारित पार्किंग में Park कर निश्चिंत होकर शॉपिंग या भ्रमण कर सकते हैं।ट्रैफिक जाम से बचने के लिए कृपया समय रहते अपनी शॉपिंग पूरी करें और अंतिम समय पर भीड़भाड़ से बचें।
  • आवश्यक सेवाओं(Ambulance, police, Fire आदि) से सम्बन्धित वाहनों को रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा।धैर्य रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें । 
  • समय 11.00 बजे से 15.00 बजे तक परेड ग्राउण्ड में कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन किया जायेगा अतः ईसी रोड ,परेड ग्राउण्ड ,सुभाष रोड का प्रयोग न्यूनतम स्तर पर प्रयोग किया जाय,यथासम्भव दूपहिया वाहन का प्रयोग करें।
  • अतः असुविधा से बचने हेतु यथासंभव दोपहिया वाहनों अथवा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी एवं डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें तथा यथासंभव स्थानीय बाजारों से खरीदारी करें। आमजन से अनुरोध है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें ।
Source: The News Com Network

अन्य समाचार

Advertisement

Get Newsletter