डीजी हेल्थ ने किया कई स्वास्थ्य इकाइयों का भ्रमण

स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने जिले की कई चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने फ्लैगशिप कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाने के निर्देश दिए। वह तीन दिन के लिए टिहरी भ्रमण पर निकली हैं।

शनिवार को डीजी हेल्थ टम्टा का टिहरी पहुंचने पर सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने स्वागत किया। उन्होंने कई स्वास्थ्य इकाई, राष्ट्रीय कार्यक्रम और निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने श्रीदेव सुमन उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर का निरीक्षण कर ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, डायलिसिस यूनिट सहित अन्य चिकित्सीय सेवाओं का निरीक्षण किया। 

आयुष्मान आरोग्य मंदिर चोपडियालगांव का भ्रमण कर जमीनी स्तर पर कई जनकल्याणकारी योजनाओं का भी अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने जिला चिकित्सालय बौराडी का भ्रमण किया। अस्पताल में साफ सफाई, ऑपरेशन थियेटर, चिकित्सकों की संख्या आदि देखी। उन्होंने सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए।

कहा, विभाग के अंतर्गत संचालित सभी निर्माण कार्य समय व गुणवत्ता से पूरा कराएं। जिन कार्यक्रमों की प्रगति लक्ष्य सापेक्ष उपलब्धि न्यून है, उनमें गति लाएं। ध्वज वाहक कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत लाभ देने को विशेष कार्य योजना तैयार के निर्देश दिए। 

Source: The News Com Network

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement