- Published: 13 May 2025 12:05
- Updated: 13 May 2025 12:05
श्रद्धालुओं के लिए खोले गए लाटू धाम के कपाट
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वाण पहुंचकर किए देवदर्शन राजजात को लेकर अधिकारियों की ली बैठक यात्रा तैयारियों के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के दिए निर्देश
सोमवार को बैसाख पूर्णिमा के पर्व पर देवाल के पौराणिक और ऐतिहासिक लाटू धाम के कपाट विधि विधान से पूजा अर्चना के लिए खोल दिये गए हैं। जागरों और ढोल की थाप पर पश्वाओं ने अवतरित होकर देवदर्शन देते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
वहीं लाटू धाम के कपाट खुलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वाण पहुंचकर लाटू धाम में देवदर्शन किये। इस दौरान उनके साथ थराली भाजपा विधायक भूपालराम टम्टा भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लाटू देवता के दर्शन करने के बाद ऐतिहासिक नंदादेवी राजजात की तैयारियों को लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राजजात को भाव और दिव्य बनाने के लिए अधिकारियों को सम्बंधित विभाग से जुड़ी कार्ययोजना तैयार कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश मुख्यमंत्री धामी ने दिए।
प्रत्येक पड़ाव पर यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग विभागों से प्रस्ताव लेने के साथ ही पार्किंग, सड़क, यात्रा मार्ग के सुधारीकरण में तेजी लाने के निर्देश भी सीएम ने अधिकारियों को दिए।
Source: The News Com Network
You Might Also Like
-
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कटोल तहसील के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी नामक विस्फोटक निर्माण कंपनी में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.