जम्मू-कश्मीर के रियासी में गाड़ी पलटने से दो लोगों की मौत, 7 अन्य घायल

जम्मू, 14 सितंबर । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के बक्कल टनल इलाके के पास यात्रियों से भरी एक गाड़ी पलट गई। इसके कारण दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि यह गाड़ी बक्कल से रियासी की ओर जा रही थी, तभी वह पलट गई। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

अधिकारियों ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इससे पहले, 7 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि गांदरबल जिले में एक लड़के और एक लड़की ने नहर में छलांग लगा दी, जिससे वे डूब गए। लड़के की पहचान थून निवासी मोहम्मद शरीफ काही के बेटे इरशाद अहमद काही के तौर पर हुई, जबकि लड़की की पहचान उजागर नहीं की गई।

वहीं, शोपियां के जैनापोरा इलाके के सुगू हंधमा में सेब के बाग में एक 28 साल के युवक का शव लटका हुआ मिला। अधिकारियों ने बताया कि उस युवक को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा और फिर पुलिस को सूचना दी। उसकी पहचान सुगू हंधमा के नजीर अहमद भट के बेटे नदीम नजीर भट के तौर पर हुई।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter