गंगा में होगा जल का संकट

देहरादून। गंगोत्री धाम से निकली मोक्षदायिनी मां गंगा का जल हिंदू धर्मावलंबियों के लिए विशेष महत्व रखता है। गंगोत्री ग्लेशियर  से निकलने वाली गंगा कई राज्यों को पार कर गंगा सागर में विलीन हो जाती है। अब इसी गंगा में जल का प्रवाह कम करने की तैयारी की जा रही है। टीएचडीसी इंडिया एक बार फिर अपनी नई टर्बाइनों को परखने के लिए गंगा का प्रवाह रोकने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बाकायदा यूपी, उत्तराखंड और केंद्र सरकार से इजाजत के लिए पत्र भेजा गया। कंपनी के अनुसार सबकुछ ठीक रहा तो 1 जून से 30 जून तक शटडाउन लिया जाएगा।

गौरतलब है कि टीएचडीसी  इंडिया टिहरी डैम की कार्यक्षमता को बढाने के लिए कार्य कर रहा है। अपनी क्षमता 1000 मेगावाट बढाने के लिए चार टरबाइन तैयार की जा रही हैं। इनमें 250-250 मेगावाट की दो यूनिट को जुलाई-अगस्त तक सुचारु करने के लिए टिहरी डैम आउटफॉल और रिवर ज्वाइंट के कार्य किए जाने हैं। इसके लिए टीएचडीसी इंडिया प्रबंधन बांध में पानी रोक देगा। टीएचडीसी ने इस कार्य के लिए 1 से 30 जून तक शटडाउन लेने की अनुमति केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार से मांगी है।

यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली में गंगा के पानी का प्रयोग सिंचाई आदि काम के लिए किया जाता है। 1 से 30 जून तक टिहरी डैम से पानी नहीं छोडे. जाने पर गंगा में जल की कमी हो जाएगी और इन तीनो राज्यों को पानी की किल्लत से दो चार होना पडे.गा। है। वहीं शटडाउन से बिजली उत्पादन भी बंद रहेगा। इसके लिए ग्रिड को सूचना देकर आवश्यक व्यवस्था बनाने को कहा है।

 

Source: The News Com Network

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement