आग से दुकान का सामान हुआ राख
दावा, लाखों का हुआ नुकसान

देहरादून। भीषण गर्मी के चलते जंगलों के साथ ही रिहायशी इलाकों ने भी आग ने दस्तक दे दी है। गत दिनों क्लेमेंटाउन क्षेत्र में पटाखे का एक गोदाम एक ही हफ्ते में दो बार धधक उठा। ताजा मामला गुरुवार को देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में सामने आया है। डोईवाला में बीकानेर स्वीट्स के सामने स्थित एक परदे की दुकान से सुबह करीब छह बजे धंआ उठता देख आसपास के लोगों ने दुकान मालिक समेत फायर ब्रगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दुकान का शटर तोडकर आग बुझाने का काम शुरू किया। गनीमत रही कि दुकान की आग आस नहीं फैली। अग्निशमन कर्मचारियों कडी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकने के साथ ही उस पर काबू किया। तक जाकर आसपास के लोगों ने राह की सांस ली। शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। साथ ही दुकान स्वामी का दावा है कि आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
Source: The News Com Network
