देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट, 20 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद
देहरादून में भारी बारिश की संभावना के चलते 20 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

देहरादून, 19 अगस्त । मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जिले में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए 20 अगस्त 2026 को देहरादून जनपद में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
इस आदेश के तहत देहरादून जिले में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के समस्त सरकारी, निजी और अन्य विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र 20 अगस्त को बंद रहेंगे।
प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। भारी बारिश के दौरान नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
20 अगस्त को क्या रहेगा बंद?
कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल
सरकारी और निजी विद्यालय
सभी आंगनबाड़ी केंद्र
अवकाश केवल 20 अगस्त 2026 के लिए घोषित किया गया है।
अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जारी होने वाले ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।
Source: The News Com Network

