काशी में पहली बार एयर शो; देशभर से पहुंचे लोग, दिख रहा जबरदस्त उत्साह

वाराणसी, 22 अक्टूबर । वाराणसी में गुरुवार से तीन दिवसीय एयर शो शुरू हो गया है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों और दूसरे शहरों से आए पर्यटकों में काफी उत्साह देखते को मिल रहा है। लोग भारतीय वायु सेना के जवानों और उनके हवाई करतबों को देख रहे है। इसे देखने के लिए दूसरे राज्यों से भी लोग वाराणसी पहुंचे है।

स्थानीय निवासी रवि कुमार ने आईएएनएस से कहा कि काफी उत्साह है और लोगों के बीच जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। लोग इस शो को देखने के लिए दूर-दूर से आए हैं। वाराणसी के निवासी होने के नाते हमें भी बहुत खुशी हो रही है क्योंकि हमें यहां पहली बार इस तरह का कुछ देखने को मिल रहा है। हम चाहते हैं कि हमेशा इस तरह का आयोजन होता रहे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से इतना बड़ा आयोजन काशी में हो रहा है।

उन्होंने कहा कि दो दिन से इसका ट्रायल भी चल रहा था जिसको हम लोग देख रहे थे, ये बहुत ही अच्छा है ऐसा आयोजन होते रहना चाहिए। हम लोगों को बहुत ही अच्छा लग रहा है। असम से आए पर्यटक ने बताया कि हम लोग इस आयोजन को देखने के लिए बहुत ही आतुर थे। हमें इसे देखने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ आए हैं। ये हमारे सेना की शक्ति है जिसे वो दिखा रहे हैं। हम लोगों को काफी अच्छा लग रहा है। यही देखने के लिए हम लोग यहां आए हैं।

नवजीत शर्मा ने कहा कि हम असम से आए हैं। हम वाराणसी घूमने के लिए आए हैं और यहां आने के बाद हमको पता चला कि यहां पर तीन दिवसीय एयर शो शुरू हो गया है, हम इसे देखने के लिए आए हैं। एयरफोर्स की जो शक्ति है उसे दिखाया जा रहा है। दुनिया भी इस तीन दिवसीय एयर शो के जरिए भारत की शक्ति देख रही है। हम लोगों को बहुत ही अच्छा लग रहा है कि इस तरह का आयोजन हो रहा है। काशी में पहली बार ऐसा आयोजन हो रहा है और इसे देखने के लिए सभी लोग एकत्रित हुए हैं।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Get Newsletter