बंगाल चुनाव: मतदाताओं को डराने-धमकाने की खबरों के बीच राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल काकद्वीप पहुंचे

कोलकाता, 26 अप्रैल । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर क्षेत्र के काकद्वीप में मतदाताओं को धमकाने की शिकायतों के बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल रविवार को हालात का जायजा लिया।

जैसे ही यह मामला सामने आया, काकद्वीप के चुनाव अधिकारी और स्थानीय पुलिस को तुरंत निर्देश दिए गए कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराया जाए। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी मतदाता को डर या दबाव का सामना न करना पड़े और वे बिना किसी भय के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

डायमंड हार्बर इलाके में कुछ बाइक सवार लोगों द्वारा मतदाताओं को डराने-धमकाने की बात सामने आई थी। एक बाइक रैली के दौरान धमकी भरे नारे भी लगाए गए। जैसे ही यह शिकायत चुनाव आयोग तक पहुंची, तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

सीईओ मनोज अग्रवाल काकद्वीप में उम्मीदवारों और उनके चुनाव एजेंटों के साथ बात की। इसके बाद वे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ आसपास के इलाकों की स्थिति की समीक्षा करेंगे। काकद्वीप दौरे के बाद वे पूर्व बर्दवान जिले के कटवा के लिए रवाना होंगे, जहां भी वे उम्मीदवारों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

काकद्वीप और कटवा उन 142 विधानसभा सीटों में शामिल हैं, जहां 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है।

इससे पहले शुक्रवार को चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए डायमंड हार्बर के एडिशनल एसपी और एसडीपीओ समेत पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। आयोग ने इन अधिकारियों पर आचार संहिता के गंभीर उल्लंघन और निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है। राज्य के मुख्य सचिव को भी इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

बंगाल में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 92 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी, जबकि मतों की गिनती 4 मई को की जाएगी।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement