स्काई के पैर में 'मोच' आई

देहरादून: भारतीय टीम के मिस्टर 360  सुपर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के पैर में दिक्कत है। चोट के चलते उनको टीम में जगह नहीं मिली है। बता दें कि अफ्रीका दौरे के दौरान सूर्या जख्मी हो गए थे। अब वह लम्बे टाइम के लिए टीम से बाहर हैं। सूर्या ने अपना वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया है। यह वीडियो देखकर उनके फैंस को झटका लगा है। वीडियो में उनके पैर में पट्टी नुमा या प्लास्टर है। जिसके चलते उनको चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है और सहारे के लिए उनके एक हाथ में बैसाखी भी है।

वीडियो में वह बैसाखी के सहारे चलते नज़र आए। वीडियो के साथ सूर्या ने लिखा “थोड़ी गंभीरता के साथ कहना चाहूंगा कि चोट कभी भी मजेदार नहीं होती हैं।

मैं इसे अपने तरीके से संभालूंगा और जल्द ही पूरी तरह फिट होकर वापसी करूंगा। तब तक के लिए उम्मीद आप सभी छुट्टियों के समय का मजा ले रहे होंगे और हर दिन छोटी-छोटी खुशियों का आनंद ले होंगे।”

Source: The News Com Network

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement