सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित

खटीमा, 29 अगस्त । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार सुबह खटीमा दौरे के दौरान लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें और सुझाव गंभीरता से सुने और मौके पर ही अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार 'सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि' के मंत्र के साथ काम कर रही है। आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों पर हुई कार्रवाई की नियमित समीक्षा की जाए। जनसुनवाई के बाद मुख्यमंत्री खटीमा से रवाना हो गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, मोहनी पोखरिया, रणजीत सिंह नामधारी, रणदीप पोखरिया, अमित पांडेय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter