मसूरी और ऋषिकेश जाने वालों के लिए बना रूट प्लान
नए साल के चलते दून पुलिस ने की तैयारी, लगाए सूचना बोर्ड

देहरादून : नए साल को लेकर देहरादून में यातायात व्यवस्था बनाए रखने और पर्यटकों व आमजन की सुविधा के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गय। विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों की सुविधा के लिए साइन बोर्ड व सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। नववर्ष आगमन पर मसूरी और ऋषिकेश आने जाने वाले पर्यटकों की सहूलियत के लिए पुलिस बल नियुक्त किया है। यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखे के लिए देहरादून शहर और मसूरी में ड्रोन से निगरानी होगी। शराब पीकर वाहन चलाने और हु़ड़दंग मचाने वाहन चालकों की बैरियर प्वाइंटो पर चेकिंग की जाएगी। नव वर्ष की पूर्व संध्या व नव वर्ष के दिन मसूरी डाईवर्जन व बाटाघाट चैक पोस्ट से मसूरी आने वाले भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया जाएगा।
दिल्ली से रुड़की और सहारनपुर से मोहंड होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए रुट प्लान
दिल्ली से मोहंड- आशारोड़ी – आईएसबीटी – शिमला बाईपास – सैंट ज्यूड चौक – बल्लुपुर चौक – गढ़ी कैंट तिराहा – अनारवाला तिराहा – जोहड़ी गांव – मसूरी रोड़ – कुठाल गेट – मसूरी
दिल्ली से हरिद्वार व ऋषिकेश से जोगीवाला होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए रुट प्लान
हरिद्वार व ऋषिकेश से हर्रावाला – मोहकमपुर फ्लाईओवर – जोगीवाला – यूटर्न कैलाश अस्पताल – छह नंबर पुलिया – रिंग रोड़- लाडपुर तिराहा – सहस्त्रधारा क्रासिंग – आईटी पार्क – किरशाली चौक – साईं मंदिर तिराहा – मसूरी डायवर्जन – कुठालगेट – मसूरी
मसूरी से दिल्ली- सहारनपुर- रुड़की -ऋषिकेश - हरिद्वार से विकासनगर जाने के लिए वापसी रुट
मसूरी – कुठाल गेट – ओल्ड राजपुर रोड़ – राजपुर - सांई मन्दिर – किरशाली चौक – आईटी पार्क – तपोवन बाईपास रोड – नालापानी चौक – तपोवन गेट - लाडपुर तिराहा – छह नंबर पुलिया - जोगीवाला से ऋषिकेश- हरिद्वार की ओर जा सकेंगे
ये हैं बैरियर प्वाइंट
जोगीवाला, बंगाली कोठी, सहस्त्रधारा क्रासिंग, महाराणा प्रताप चौक रायपुर, मसूरी डायवर्जन, शिमला बाईपास, आशारोड़ी, कुठालगेट, बल्लूपुर चौक और सांई मंदिर।
मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों के लिये यातायात प्लान
मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों को किंग क्रेग से जेपी बैंड व जेपी बैंड से बार्लोगंज की तरफ डायवर्ट कर झड़ीपानी की ओर से मेन रोड पर भेजा जायेगा और जो कि वन वे रहेगा। वहीं पिक्चर पैलेस की ओर से जाने वाले वाहनों को बडा मोड़ से वाइन वर्ग एलन स्कूल होते हुए जेपी बैंड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी से होते हुए मेन रोड की ओर भेजा जाएगा। लाल टिब्बा से आने वाले वाहनों को मंलिगार तिराहे से डायवर्ट करते हुए बुडस्टॉक स्कूल के नीचे से जेपी बैंड और जेपी बैंड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी होते हुए मेन रोड की ओर भेजा जाएगा। धनोल्टी / बाटाघाट से आने वाले ट्रैफिक को जेपी बैंड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट करके झड़ीपानी से होते हुए मेन रोड की तरफ भेजा जाएगा।
मसूरी में ये होंगे पार्किंग स्थल
पिक्चर पैलेस से लण्ढौर रोड़, जैन धर्मशाला तक रोड़ के दाहिनी ओर एवं नगर पालिका पार्किगं, कंपनी गार्डन, एमडीडीए की लाईब्रेरी पार्किंग, पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टैंड, एमडीडीए पार्किंग लंढोर, टॉउन हाल पार्किंग नगर पालिका कुलड़ी, किंग ग्रेग पार्किंग और मल्टीस्टोरी पार्किंग कैंपटी स्टैंड।
ऋषिकेश के लिए यातायात प्लान
हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश आने वाले पर्यटक वाहनों को नेपाली फार्म से भानियावाला, रानीपोखरी होते हुए ऋषिकेश भेजा जाएगा। भरत विहार, चन्द्रभागा नदी किनारे और पुराने रेलवे स्टेशन के पास वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग रहेगी। सवारी वाहन ओर लोकल वाहनों को श्यामपुर से होते हुए मुख्य मार्ग से शहर में प्रवेश की छूट रहेगी। ट्रैफिक का दबाव कम रहनें पर बाहरी राज्यों के वाहन हरिद्वार बाईपास मार्ग से ऋषिकेश की ओर आ सकेंगे। ऋषिकेश से हरिद्वार जाने के लिए बाईपास स्थित मनसा देवी फाटक से बैराज होते हुए चीला रोड की ओर यातायात को भेजा जाएगा।

