ऊधम सिंह नगर स्थित बाल सुंदरी देवी मंदिर को लेकर सीएम धामी ने सोशल

देहरादून, 30 अगस्त । उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से ऊधम सिंह नगर स्थित बाल सुंदरी देवी मंदिर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो शेयर किया गया।

सीएम धामी ने 30 सेकेंड का वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर लिखा, "काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) की पवित्र भूमि पर स्थित मां भगवती बाल सुंदरी देवी मन्दिर एक प्रतिष्ठित सिद्धपीठ है। अद्वितीय आस्था-परंपराओं और ऐतिहासिक मान्यताओं से समृद्ध यह मंदिर अनेक श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां पूजा अर्चना से मन को असीम शांति का अनुभव होता है। काशीपुर आगमन पर इस पावन स्थल के दर्शन अवश्य करें।"

बीते दिन सीएम ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "जनपद उत्तरकाशी में स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव की आराधना का पावन एवं प्रमुख केंद्र है। यहां श्रद्धालु महादेव की पूजा-अर्चना कर आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति करते हैं। आप भी उत्तरकाशी आगमन पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन अवश्य करें।"

27 अगस्त को मुख्यमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया था, "जनपद चमोली में स्थित श्री बैरासकुंड महादेव मंदिर भगवान शिव को समर्पित प्राचीन एवं पौराणिक शिवधाम है। मान्यता है कि लंकापति रावण ने यहां भगवान शिव की घोर तपस्या की थी। स्कंद पुराण में भी इस पवित्र क्षेत्र का उल्लेख मिलता है। चमोली आगमन पर श्री बैरासकुंड महादेव के दिव्य दर्शन अवश्य करें।"

26 अगस्त को सीएम की ओर से 'एक्स' पोस्ट में लिखा गया था, "चंपावत जनपद में लोहावती नदी के पावन तट पर स्थित ऋषेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव की आराधना का एक प्राचीन एवं आस्था से जुड़ा केंद्र है। सावन मास में यहां भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना से मन को असीम शांति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है। चंपावत आगमन पर आप भी इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें।"

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter