शहर और राज्य - पेज 107
-
बिहार के गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक दारोगा घायल हो गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में एक कथित शराब तस्कर के जबड़े में गोली लग गई। घायल तस्कर की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।
-
झारखंड के हजारीबाग जिले में एनटीपीसी की बादम कोल खनन परियोजना के लिए काम करने वाली बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के अंबाजीत स्थित साइट कार्यालय पर मंगलवार तड़के बड़ी संख्या में अज्ञात लोगों ने धावा बोलकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।
-
केरल की महिलाओं और ट्रांसजेंड्स के लिए पहली मुफ्त यात्रा पहल को जनता से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। नवगठित 'प्रियदर्शनी मुफ्त यात्रा योजना' अपने पहले ही दिन एक बड़ी सफलता बन गई है।
-
जमशेदपुर में चेन छिनतई का एक शातिर आरोपी मंगलवार तड़के पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी ने एक सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) की सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई।
-
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल और जम्मू जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग डूब गए। अधिकारियों ने बताया कि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड के रामवारी इलाके के पास एक बिजली नहर में दो लोग लापता हो गए, जिसके बाद अधिकारियों ने सोमवार को बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया।
-
देहरादून पुलिस ने थाना पटेलनगर के भुड्डी गांव में हुए हत्याकांड मामला में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
-
मध्य प्रदेश के सिद्धि जिले के भंवरसेन घाट पर सोन नदी में स्नान करते समय तीन महिलाएं और एक पुरुष तेज धारा में बह गए।
-
उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर स्थित बेरागीवाला इलाके में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। घटना को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है और वे लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
-
असम के जोरहाट में हुए एएन-32 विमान हादसे में शहीद अग्निवीर खेमाराम कुमावत का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। राजस्थान के डीडवाना जिले के नावा उपखंड के पांचोता गांव में अग्निवीर खेमाराम कुमावत का अंतिम संस्कार होगा।
-
धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह तड़के से ही हर की पौड़ी समेत गंगा के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.