शहर और राज्य - पेज 113
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक ट्रक और एक अनियंत्रित कार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
यूपी के बलिया में गंगा नदी में नहाते समय 4 लोग डूब गए, जबकि नाविकों ने दो लोगों को बचा लिया। पुलिस चारों लापता लोगों को मछुवारों की मदद से खोजने का प्रयास कर रही है।
उत्तराखंड के लिए रेल संपर्क के मोर्चे पर एक और बड़ी सौगात मिली है। राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने रामनगर से देहरादून के बीच नई रेलगाड़ी के परिचालन को मंजूरी मिलने पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।
उत्तर प्रदेश के बलिया में गंगा नदी में नहाते समय 4 लोग डूब गए, जबकि दो लोगों को नाविकों ने बचा लिया है। पुलिस चारों लापता लोगों को मछुवारों की मदद से खोजने का प्रयास कर रही है।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब कोरबा से सरायपाली जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दुर्घटना में करीब 15 लोगों को चोटें आई हैं, जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बिहार पुलिस ने सिवान हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव को मुठभेड़ में मार गिराया है। उस पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित था और सिवान में हत्या की वारदात के बाद से फरार था।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। लगातार हो रही भारी बारिश और घने कोहरे के कारण जहां दृश्यता काफी कम हो गई है, वहीं तापमान में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है।
मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने 62 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है, जिससे राज्य भर में वरिष्ठ रैंक और जिला स्तर पर तैनाती प्रभावित हुई है। ये आदेश शनिवार देर रात जारी किए गए।
गुरुग्राम के वजीरपुर इलाके से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मौसम विभाग द्वारा राज्य में संभावित खराब मौसम, आंधी-तूफान एवं आकाशीय बिजली की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा जनपदों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में विस्तृत पत्र जारी कर सतर्कता एवं तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


