शहर और राज्य - पेज 115
जम्मू के बंतलाब इलाके में बन रहा एक पुल अचानक गिर गया, जिसमें तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरा दुख जताया है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी डैम जलाशय हादसे में क्रूज पर सवार लोगों की सही संख्या को लेकर अब भी भ्रम बना हुआ है। इस हादसे ने जहां कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है, वहीं प्रशासन के सामने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा को इस बार 'प्लास्टिक-मुक्त' बनाने के लिए 'स्पर्श गंगा' अभियान की शुरुआत की गई है। प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के साथ शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को जागरूक करना और हिमालय को कचरे के ढेर से बचाना है।
महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम के बारावे डंपिंग ग्राउंड में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र और राज्यों की राजनीति पर टिप्पणी की है।।
लोक भवन में गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दोनों राज्यों के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
हैदराबाद के बाहरी इलाके में आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।।
पंजाब सरकार ने श्रमिक दिवस पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया। पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों के पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच सीएम भगवंत मान ने पंजाब सरकार का विश्वास मत पेश किया।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले स्थित बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है, जबकि अभी भी कम से कम चार यात्री लापता बताए जा रहे हैं।
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली और हालिया परीक्षाओं में सामने आई गंभीर लापरवाहियों पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। राजभवन की ओर से इस संबंध में आयोग के अध्यक्ष को एक पत्र भेजकर कड़ी नाराजगी जताई गई है और परीक्षाओं में हुई त्रुटियों की जांच कराने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


