शहर और राज्य - पेज 12
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के दौरान हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे में 11 लोगों की मौत और पांच के गंभीर रूप से घायल होने के बाद जहां पिपरी थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है, वहीं पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी और फैक्ट्री संचालक नौशाद को गिरफ्तार कर लिया।
कर्नाटक में धारवाड़ तालुक के वेंकटपुर गांव के पास मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 4 पर एक कार पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मानसून अब धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रहा है और इसकी आहट दिल्ली-एनसीआर के मौसम में दिखाई देने लगी है। सितंबर के शुरुआती दिनों में राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।
उत्तराखंड में मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जनपद के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में मंगलवार (1 सितंबर, 2026) को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित त्रिशूल चौक पर धामी सरकार को मदरसे बंद करने पर बिगड़े बोल बोलने वाले मौलाना मुफ्ती मुजीब के मदरसे पर जिला प्रशासन ने ताला जड़ दिया। जिला प्रशासन ने बताया कि मदरसा बिना अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की मान्यता के चल रहा था।
बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर करीब 26 वर्षों से चला आ रहा विवाद सोमवार को समाप्त हो गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में नई दिल्ली में दोनों राज्यों के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
जम्मू-कश्मीर में एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न डॉक्टरों का लंबित स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि मौजूदा समय में उन्हें महज 12,300 रुपये मासिक स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जो देश के कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में काफी कम है।
भारतीय परंपरा में चार धाम यात्रा को मोक्ष प्राप्ति और आत्मा की शुद्धि का सबसे बड़ा मार्ग माना जाता है। इस पवित्र यात्रा का पहला पड़ाव है यमुनोत्री धाम।
बिहार के भागलपुर जिले में बाढ़ और कटाव की चुनौती से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने राहत, बचाव और सुरक्षात्मक कार्यों को तेज कर दिया है। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त बल, भारी मशीनरी, तकनीकी विशेषज्ञ और श्रमबल तैनात किए गए हैं।
कुशीनगर में पुलिस और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के झड़वा रेलवे अंडरपास के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश आशु यादव के पैर में गोली लग गई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


